• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 4th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-02-16 15:39:50    
मध्य चीन आर्थिक विकास में हाथ धरे नहीं बैठे रहना चाहता

cri
आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो पूर्वी चीन, पश्चिमी व मध्य चीन से विकसित है। वर्तमान में मध्य चीन राष्ट्रीय अर्थतंत्र की अनेक कारगर कार्रवाइयों को अपना कर अपने आर्थिक विकास को कदम ब कदम तेज कर रहा है।

मध्य चीन के च्यांगसी प्रांत का नानछांग आर्थिक व तकनीक विकास क्षेत्र, प्रांत का प्रमुख आर्थिक विकास क्षेत्र है। अब यह आर्थिक विकास क्षेत्र अपने पड़ोसी प्रांतों के साथ परिवहन में सहयोग को तेज कर इस इलाके के आर्थिक विकास का नया मार्ग खोज रहा है। इस विकास क्षेत्र की कमेटी की उप निदेशक सुश्री तंग वी हुए ने एक परिवहन कम्पनी के दौरे के समय कहा हमारे यहां से समुद्र की ओर कोई सीधा रास्ता नहीं जाता है। इधर के दो सालों में नानछांग म्युनीसिपल सरकार ने सनचन, श्यामन, लिंगपो और शांगहाए शहरों के साथ मिलकर एक संयुक्त परिवहन रास्ता खोला है, जिस से समुद्रतटीय शहरों के जल परिवहन की सुविधा का भीतरी इलाके के शहरों तक विस्तार हो सके।

नानछांग आर्थिक तकनीकी विकास क्षेत्र का आर्थिक सहयोग का यह फार्मूला, इधर पूरे च्यांगसी प्रांत में कदम ब कदम विस्तृत हो रहा है। च्यांगसी चीन के एकमात्र विकसित यांगत्सी डेल्टा और चूच्यांग डेल्टा का निकटस्थ प्रांत है। समुद्रतटीय क्षेत्रों के आर्थिक विकास व उद्योगों की प्रगति व समायोजन के सुअवसर को गिरफ्त में रख कर, च्यांग सी प्रांत ने अपने प्राकृतिक संसाधनों व बाजार संसाधनों की श्रेष्ठता के प्रयोग से सकारात्मक रूप से विकसित क्षेत्रों के हस्तांतरित होने वाले उद्योगों को अपने यहां लाकर अपने आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया।

च्यांगसी प्रांत द्वारा अपनाया गया यह तरीका आज पूरे मध्य चीन के विभिन्न प्रांतों के रणनीतिक विकास की महत्वपूर्ण विचारधारा है। हू पए प्रांत को छोड़ कर मध्य चीन के सानसी, हे नान, हूनान,आनहुए और च्यांगसी जैसे अन्य सभी प्रांत समुद्रतटीय प्रांतों से सटे हैं।

वर्ष 2004 से मध्य चीन के विभिन्न प्रांतों ने समुद्रतटीय विकसित इलाकों के साथ आर्थिक सहयोग को प्रगाढ़ किया है। चूच्यांग डेल्टा के आर्थिक घेरे ने हूनान व च्यांगसी प्रातों पर भारी प्रभाव डाला तो आनहुए और हूपए आदि प्रांतों ने पूरी सक्रियता से यांगत्सी नदी डेल्टा आर्थिक घेरे से संपर्क कायम किया और उधर सानसी और हेनान आदि प्रांतों ने अन्य समुद्रतटीय विकसित इलाकों के साथ घनिष्ठ आर्थिक संपर्क कायम किया।

मध्य चीन के इलाकों ने अपने आर्थिक विकास के दौरान अपने ही इलाके के अन्य प्रांतों के साथ आर्थिक सहयोग को भी सुदृढ़ किया। च्यांगसी प्रांत के गवर्नर हवांग चे छुएन ने अपने प्रांत की संबंधित कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि च्यांगसी प्रांत ने आर्थिक विकास के दौरान मध्य चीन के अन्य प्रांतों के उद्योगों के साथ सहयोग की महत्वपूर्ण दिशा निर्धारित की। उन्होंने कहा कृषि के पहलू में विशेषकर आधारभूत कृषि संस्थापनों के निर्माण में हमने हूनान और हूपए प्रांतों के साथ अच्छा संपर्क बनाए रखा है। ऊर्जा को ही लीजिए, हमारे च्यांगसी प्रांत का आधा कोयला आनहुए, सानसी और हेनान प्रांतों से आता है। च्यांगसी प्रांत की तांबा और टंगस्टन जैसी कच्ची सामग्री मध्य चीन के अन्य कई प्रांतों को प्रदान की जाती है।

लम्बे अर्से से मध्य चीन देश का महत्वपूर्ण उद्योग, कृषि और ऊर्जा केंद्र रहा है, कुछ प्रांत तो चीन के महत्वपूर्ण परिवहन संगम स्थल व संभार केन्द्र भी हैं। हुपए प्रांत की राजधानी उ हान एक अर्से से चीन का औद्योगिक केंद्र ही नहीं, एक मशहूर वाणिज्य शहर भी रही है। इसलिए हूपए प्रांत अपनी राजधानी उ हान शहर को केन्द्रबिंदु बना कर आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे के आठ शहरों के साथ आर्थिक सहयोग घेरा बनाने की योजना बना रहा है। हूपए प्रांत के अधिकारी चांग छांग अर ने इस नीति की चर्चा करते हुए बताया उ हान शहर के घेरे के निर्माण को तेज करने के लिए पूरे प्रांत को इस शहर के विकास का समर्थन करना चाहिए, ताकि इसे अधिक शक्तिशाली बनने में सहायता दी जा सके। इस बीच बहुत से कारोबारों ने अपने मुख्यालय उ हान शहर में स्थापित किये हैं।

श्री चांग छांग अर ने बताया कि उ हान शहर के आर्थिक घेरे के निर्माण से उ हान को अनुसंधान व तकनीक केंद्रित एक क्षेत्र के रूप में बदल कर इस के उद्योगों के स्तर को अधिक उन्नत करने में भारी मदद तो मिलेगी ही, इस शहर के आर्थिक घेरे के माध्यम से सुयोग्य व्यक्तियों को प्रांत की ओर आकर्षित किया जा सकेगा और शहर संभार, सूचना व पूंजी के आवाजाही के एक महत्वपूर्ण आर्थिक केन्द्र का रूप धारण कर सकेगा। वर्ष 2007 में उ हान के आर्थिक घेरे में एक सुपर वे का निर्माण पूरा हो जाएगा। तब उ हान शहर से अन्य 8 शहरों को जाने वाले रास्ते को तय करने में मात्र एक घन्टा लगेगा।

मध्य चीन के अधिकतर प्रांत चीन के बड़े कृषि प्रांत माने जाते हैं। परन्तु उनमें कृषि उत्पादन का औद्योगिकीकरण नीचा है और किसानों की आय भी कम है।निस्संदेह मध्य चीन के आर्थिक विकास में यह एक बड़ी बाधा है। इधर के सालों में केन्द्रीय सरकार और स्थानीय सरकारों ने अनेक उदार नीतियां शुरू की हैं, ताकि कृषि के विकास को प्रेरित किया जा सके। हू पए प्रांत के अधिकारी चांग छांग अर ने कहा किसानों का बोझ एक समय तक काफी भारी रहा, कृषि उत्पादों का मुनाफा कम होने की वजह से औद्योगिकीकरण का स्तर धीमी गति से चला। इस से ग्रामीण आर्थिक व समाजिक विकास मंद रहा।यह समस्या मध्य चीन के इलाकों में उल्लेखनीय है। वर्तमान में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों के अमल में आने की बदौलत, किसानों के कई सालों से चले आ रहे कृषि कर को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। किसानों को अब कृषि कर नहीं चुकाना पड़ेगा, यह व्यवस्था सुधार की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

एक जानकारी के अनुसार, मध्य चीन के इलाकों के आर्थिक विकास के दौर में कई विशेषताएं हैं। उदाहरण के लिए, सानसी चीन का कोयले के प्रचुर भंडार वाला प्रांत है। च्यांगसी , हूपए और आनहुए प्रांतों के खनिज संसाधन बहुत समृद्ध हैं। हेनान प्रांत चीन की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रांत होने के नाते मानव संसाधन शक्ति से भरपूर है। उनकी इन सभी श्रेष्ठताओं ने मध्य चीन के इलाकों के विकास को भारी अनुकूल स्थिति प्रदान की है।

इस के अतिरिक्त, मध्य चीन के इलाकों की भौगोलिक स्थिति भी बहुत श्रेष्ठ है। उत्तरी और दक्षिणी चीन को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण रेललाइनें यानी पेइचिंग से क्वांगचओ और पेइचिंग से सनचन तक जाने वाली रेललाइनें मध्य चीन से गुजरती हैं। चीन की दो महत्वपूर्ण नदियां यांगत्सी और पीली नदी भी इस इलाके से होकर बहती है। पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी चीन के इलाकों के विकास की बढ़ती शक्ति आज मध्य चीन के पूर्वी व पश्चिमी चीन व दक्षिणी और उत्तरी चीन के साथ आर्थिक सहयोग में दिनोंदिन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040