• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 4th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-02-09 09:45:40    
चीनी निजी उद्योग ने चीन के तेज आर्थिक विकास में भारी योगदान किया है

cri

इस बार के प्रतिभाशाली वार्षिक आर्थिक व्यक्तियों के चयन में चुने गए निजी उद्योगों के महा प्रबंधकों ने चीनी उद्योगों का नाम रोशन किया है। चीन के स्वंय ब्रांड वाली कार निर्माण के नेतृत्वकारी व्यक्ति, छी रुए कार कम्पनी के बोर्ड मेनेजर इ थुंग याओ के साथ पाएटू ओन लाइन इंजन खोज वेब साइट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ली येन हुंग का नाम भी शामिल हैं। चीनी राष्ट्र उद्योग व वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हवांग मंग फू ने कहा कि इन प्रतिभाशाली आर्थिक लोगों के चुने जाने से यह साबित होता है कि निजी आर्थिक चीन के अर्थतंत्र में निरंतर सुदृढ़ भूमिका अदा कर रही है। उन्होने कहा कि चीन के निजी उद्योगों ने चीन को 75 प्रतिशत से अधिक रोजगार दिलाने में मदद दी है, चीन के निजी उद्योग व निजी उद्योगपतियों ने चीन के आर्थिक व समाज में असाधारण योगदान किया है।

दस प्रतिभाशाली आर्थिक व्यक्तियों के चयन के अलावा, इस बार स्वंतत्र रूप से समाज कल्याण पुरूस्कार को भी शामिल किया गया है। पेइचिंग पृथ्वी गांव पर्यावरण संस्कृति केन्द्र के संस्थापक सुश्री ल्याओ श्याओ इ को इस पुरूस्कार की विजेता रहीं।

वर्ष 1995 में गैर सरकारी पर्यावरण संरक्षण संगठन दवारा पेइचिंग पृथ्वी गांव की स्थापना करने के बाद, सुश्री ल्याओ श्याओ इ ने एक सौ से अधिक पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विशेष डोक्यूमेन्टरी फिल्में निर्मित ही नहीं की, अनवरत विकास उर्जा पत्रकार मंच की भी स्थापना की है। उन्होने जनता से सार्वजनिक बस से सफर कर कार गैस की निकासी व उर्जा खपत को कम करने की अपील की। सुश्री ल्याओ श्याओ इ अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण व विकास पुरूस्कार--सोफिया प्राइज से सम्मानित एक मात्र गैर सरकारी पर्यावरण संरक्षण संगठन की चीनी महिला है। आकलन कमेटी ने सुश्री ल्याओ श्याओ इ को इस पुरूस्कार से सम्मानित करने की अपनी टिप्पणी में लिखा थाः हालांकि पर्यवारण संरक्षण पर ध्यान देने वाले लोग बहुत हैं, पर वह एक विस्तृतकारी महा गुरू है, वह जीवन तरीकों के छोटे से छोटे दरारों के जरिए बर्बादी की छेद को ढूंढ निकालने में माहिर हैं, उन्होने जनता के उपभोक्त को सबसे कारगर पर्यवारण संरक्षण की कार्रवाई में बदल डालने में विशेष योगदान किया है। सुश्री ल्याओ श्याओ इ ने संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि आर्थिक के तेज विकास ने चीन के पर्यवारण पर भारी दबाव डाला है , पर्यवारण सरंक्षण कार्य में सरकार समेत उद्योगों व जनता का समान भागीदारी होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा आज मुझे जो यह गौरव मिला है इस से सरकार व जनता के गैर सरकारी पर्यवारण संरक्षण कार्य को दी जाने वाली एक प्रेरणा व अपेक्षा जाहिर होती है। सच तो यह है कि चीन के आर्थिक का जितना तेजी से विकास होगा, उतना ही लोगों को समाज की न्यायपूर्णता व पर्यवारण संरक्षण पर अधिकाधिक ध्यान देने से प्रेरित किया जा सकेगा।

इस बार के वार्षिक प्रतिभाशाली आर्थिक व्यक्तियों के चयन ने चीनी समाज का भारी ध्यान खींचा है, केवल संबंधित वेब साइटों में कई लाख लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया है। आर्थिक जगत का कहना है कि गत वर्ष के एक साल में चीन का आर्थिक ढांचा निरंतर सुव्यवस्थित होता रहा है, निजी आर्थिक अधिकाधिक क्रियाशील रही, उच्च व नवीन तकनीक उद्योग विशेषकर स्वंय बौद्धिक संपदा संरक्षण अधिकार हासिल उद्योगों तथा केन्द्रीय तकनीक वाले उद्योगों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी होती रही है। इस के साथ, पर्यावरण, उर्जा किफायत पूरे समाज का समान ध्यानजनक मुददा बन रहा है। इन उभरती नयी आर्थिक किरणों से यह साबित होता है कि चीन का आर्थिक अधिक स्वस्थ व अधिक समन्वित दिशा में विकसित हो रहा है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040