• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 26th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-01-26 12:35:59    
शी आन के अनगिनत प्राचीन मुस्लीम सांस्कृतिक अवशेष देखने लायक हैं

cri

चीन का भ्रमण कार्यक्रम पढ़ने वाले सभी श्रोताओं को नमस्कार। प्रिय मित्रो , आप को मालूम होगा कि चीन में इस्लाम धर्म का इतिहास एक हजार वर्ष से भी पुराना है। वर्तमान में चीन की दस से अधिक अल्पसंख्यक जातियों के करीब तीन करोड़ लोग इस्लाम धर्म पर विश्वास करते हैं। चीन के बहुत से क्षेत्रों में बड़ी तादाद में इस्लाम धर्म संबंधी प्राचीन अवशेष भी सुरक्षित हैं। यदि आप मुस्लिम हैं और आपकी चीन की मुस्लिम संस्कृति में दिलचस्पी है, तो आप मुस्लिम सांस्कृतिक पर्यटन की गतिविधियों में भाग लेने से भी नहीं चूकना चाहेंगे।

शी आन के अनगिनत प्राचीन सांस्कृतिक अवशेषों को छोड़ दें तो यहां पेइ य्वान मन नाम से प्रसिद्ध एक मुस्लिम बहुलक्षेत्र भी है। पेइ य्वान मन क्षेत्र की सब से बड़ी विशेषता यह है कि यहां पुरानी चीनी वास्तु शैलियों में निर्मित काष्ठ दुकानों के अलावा कई सौ वर्ष पुराने खानदानी मकान और तत्कालीन अधिकारियों के शानदार निवास स्थान जस के तस सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि पेइ य्वान मन क्षेत्र शी आन शहर का ऐसा क्षेत्र है , जिस की ऐतिहासिकता को बड़े ढंग से बरकरार रखा गया है। पेइ य्वान मन की सड़कों के दोनों किनारों पर खड़ी बेशुमार छोटी- बड़ी दुकानों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रिय मित्रो , न्यूचेह सड़क देखने के बाद अब हम निकलते हैं, मुस्लिम सांस्कृतिक पर्यटन के दूसरे गंतव्य स्थल शी आन शहर की ओर। रेल से पेइचिंग से शीआन पहुंचने में लगभग 12 घंटे लगते हैं। प्राचीन शीआन के अनेक विख्यात रमणीक पर्यटन स्थल देखने लायक हैं। शीआन शहर के पूर्व में स्थित चीन के प्रथम राजा छिन शह ह्वांग की समाधि की खुदाई में प्राप्त सैनिकों व घोड़ों की मिट्टी से बनी मूर्तियां तो सभी देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती ही हैं। शी आन के अनगिनत प्राचीन सांस्कृतिक अवशेषों को छोड़ दें तो यहां पेइ य्वान मन नाम से प्रसिद्ध एक मुस्लिम बहुलक्षेत्र भी है। पेइ य्वान मन क्षेत्र की सब से बड़ी विशेषता यह है कि यहां पुरानी चीनी वास्तु शैलियों में निर्मित काष्ठ दुकानों के अलावा कई सौ वर्ष पुराने खानदानी मकान और तत्कालीन अधिकारियों के शानदार निवास स्थान जस के तस सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि पेइ य्वान मन क्षेत्र शी आन शहर का ऐसा क्षेत्र है , जिस की ऐतिहासिकता को बड़े ढंग से बरकरार रखा गया है। पेइ य्वान मन की सड़कों के दोनों किनारों पर खड़ी बेशुमार छोटी- बड़ी दुकानों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हर दुकान के सामने पत्थर के बाड़े खड़े हैं और पत्थर की लालटेनें भी लगी हैं। पहले यहां की अधिकतर दुकानें खाद्य और स्थानीय उत्पाद बेचती थीं , पर इधर के सालों में पर्यटन कार्य का विकास होने के चलते कुछ दुकानें स्थानीय शैली में तैयार पर्यटन सामग्री, लिपिकला व अन्य कृतियां भी बेचने लगी हैं। इधर पेइ य्वान मन क्षेत्र को एक प्राचीन सांस्कृतिक सड़क का रूप दिया गया है। जब दिन ढलने लगता है, तो पेइ य्वान मन के दोनों किनारों पर भीड़ लग जाती है, दुकानदारों और ग्राहकों के बीच मोल- तोल की आवाज सुनने में बड़ा मजा आता है , बहुत से लोग देर रात तक सड़क पर टहलते हैं और अपनी मनपसंद कलात्मक कृतियां खरीदते हैं या स्थानीय स्वादिष्ट पकवान चखते हैं। चीनी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एजेंसी के गाइड ऊ रुई ने पेइ य्वान मन की चर्चा में कहा कि पेइ य्वान मन का पश्चिमी भाग मुस्लिम बहुलक्षेत्र है। इस क्षेत्र में चीन की सब से प्रख्यात पुरानी मस्जिद खड़ी है। आम दिनों में बड़ी तादाद में मुस्लिम लोग पेइय्वान मन सड़क से होकर नमाज पढ़ने के लिए इस मस्जिद में आते हैं । इतना ही नहीं , इस सड़क पर बहुत से मुस्लिम रेस्त्रां भी हैं, जिन की पाककला चीन में अपना विशेष स्थान रखती है।

अच्छा श्रोताओ , शी आन की पेह य्वान मन सड़क से अब हम मुस्लिम पर्यटन लाइन के अंतिम गंतव्य स्थल निंग शा ह्वी स्वायत्त प्रदेश की राजधानी इन छवान का दौरा करने चलते हैं। निंगशा ह्वी स्वायत्त प्रदेश चीन का एक मुस्लिम प्रांत माना जाता है । समूचे स्वायत्त प्रदेश में तीन हजार से अधिक छोटी-बड़ी मस्जिदें हैं , जिन में इस स्वायत्त प्रदेश की राजधानी इन छ्वान शहर की नान क्वान मस्जिद सब से विख्यात है । इस मस्जिद का इतिहात पेइचिंग की न्यूचेह मस्जिद जितना पुराना नहीं है। गत शताब्दी के पचास वाले दशक में पुनर्निर्माण के बाद इस का क्षेत्रफल 13 हजार वर्गमीटर तक विस्तृत हो गया। आज पूरी मस्जिद में 63 भवन और 41 उपभवन हैं। गत सदी के 90 वाले दशक में इस का कई बार जीर्णोद्धार किया गया। अब यह मस्जिद इन छ्वान शहर का प्रतीक वास्तु बन गयी है। पेइचिंग और शी आन की तुलना में इन छ्वान में चीजों का दाम काफी सस्ता है। पर्यटकों को बहुत कम पैसों में बड़ा अच्छा स्थानीय खाना खाने को मिलता है। हमारी गाइड शह ली ने कहा कि असल में ह्वी जाति बहुत मिलनसार और मेहमाननवाज है। इस जाति के लोग मेहमानों का हार्दिक स्वागत करते हैं। प्रिय श्रोताओ , यदि आप को चीन के भ्रमण का मौका मिला, तो इन छ्वान शहर आना न भूलिएगा।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040