
पिछले अनेक वर्षों से चीनी अतर्राष्ट्रीय पर्यटन एजेंसी मुस्लिम सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों में सक्रिय रही है। इन पर्यटन गतिविधियों में चीन की राजधानी पेइचिंग , उत्तर-पश्चिमी चीन में स्थित प्राचीन शहर शी आन और निंगशा ह्वी स्वायत्त प्रदेश की राजधानी इन छ्वान का दौरा शामिल है। पेइचिंग की चर्चा करने पर लोगों को विश्वविख्यात प्राचीन राज प्रासाद, लम्बी दीवार की याद आती है, पर बहुत अधिक लोगों को नहीं मालूम कि पेइचिंग की न्यू चेह नामक सड़क भी कम चर्चित नहीं है , जहां मुस्लिम लोग केंद्रित हैं।
चीन का भ्रमण कार्यक्रम पढ़ने वाले सभी श्रोताओं को नमस्कार। प्रिय मित्रो , आप को मालूम होगा कि चीन में इस्लाम धर्म का इतिहास एक हजार वर्ष से भी पुराना है। वर्तमान में चीन की दस से अधिक अल्पसंख्यक जातियों के करीब तीन करोड़ लोग इस्लाम धर्म पर विश्वास करते हैं। चीन के बहुत से क्षेत्रों में बड़ी तादाद में इस्लाम धर्म संबंधी प्राचीन अवशेष भी सुरक्षित हैं। यदि आप मुस्लिम हैं और आपकी चीन की मुस्लिम संस्कृति में दिलचस्पी है, तो आप मुस्लिम सांस्कृतिक पर्यटन की गतिविधियों में भाग लेने से भी नहीं चूकना चाहेंगे।
पिछले अनेक वर्षों से चीनी अतर्राष्ट्रीय पर्यटन एजेंसी मुस्लिम सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों में सक्रिय रही है। इन पर्यटन गतिविधियों में चीन की राजधानी पेइचिंग , उत्तर-पश्चिमी चीन में स्थित प्राचीन शहर शी आन और निंगशा ह्वी स्वायत्त प्रदेश की राजधानी इन छ्वान का दौरा शामिल है। पेइचिंग की चर्चा करने पर लोगों को विश्वविख्यात प्राचीन राज प्रासाद, लम्बी दीवार की याद आती है, पर बहुत अधिक लोगों को नहीं मालूम कि पेइचिंग की न्यू चेह नामक सड़क भी कम चर्चित नहीं है , जहां मुस्लिम लोग केंद्रित हैं। यह सड़क पहले ल्यू चेह सड़क के नाम से जानी जाती थी। कहा जाता है कि जब उत्तर-पश्चिमी चीन के सिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के ई ली क्षेत्र के मुस्लिम लोग पेइचिंग में बसे और अपने निवास स्थलों में बेर और अनार उगाने लगे तो, उन के रहने के क्षेत्र को ल्यू यानी अनार सड़क की संज्ञा दी गयी। चीनी भाषा में ल्यू और न्यू शब्दों का उच्चारण मिलता-जुलता है , इसलिए धीरे-धीरे ल्यू चेह सड़क न्यू चेह सड़क के नाम से जानी जाने लगी। आज न्यू चेह सड़क पर दस हजार से अधिक मुस्लिम बसे हुए हैं। मुस्लिमों का पसंदीदा हरा रंग इस सड़क के हर कोने में दिखता है। हरे रंग के रेस्त्रां और हरी छत वाले रिहायशी मकान इस सड़क के आकर्षण का केंद्र हैं। सफेद टोपी पहने मुस्लिम बुजुर्ग न्यू चेह पर आराम से टहलते दिखाई देते हैं। न्यू चेह सड़क गहरे मुस्लिम पर्यावरण का आभास देती है। इस सड़क पर स्थित प्राचीन मस्जिद बहुत लोकप्रिय है। सन 996 में निर्मित यह मस्जिद पेइचिंग की सब से पुरानी और सब से बड़ी मस्जिद मानी जाती है और विश्व की प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद का क्षेत्रफल कोई छै हजार वर्गमीटर है। पश्चिम की ओर खुलने वाली यह मस्जिद चीन की प्राचीन वास्तु शैली और अरब मस्जिद निर्माण शैली का सामंजस्यपूर्ण नमूना मानी जाती है। यह मस्जिद न्यू चेह सड़क पर रहने वाले मुस्लिमों का गौरव भी है। चीन के केंद्रीय जातीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मा ली शिन न्यू चेह सड़क पर तीस सालों से अधिक समय से रहते आये हैं। उन्हों ने इस सड़क का परिचय देते हुए कहा कि न्यूचेह मस्जिद चीन की इस्लामी सांस्कृतिक निधियों में से एक है। मस्जिद में कई सौ वर्ष पहले अरब से चीन आये इमाम की समाधि भी है। समाधि के पास खड़े शिलालेख पर तराशे गये अरबी शब्द स्पष्ट दिखते हैं। इसके साथ ही यहां 1694 के तत्कालीन छिंग राजवंशी राजा खांग शी का आज्ञापत्र और तीन सौ वर्ष पुरानी हस्तलिखित कुरान भी अच्छी तरह सुरक्षित है।
|