• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-12-29 09:00:56    
इ उ का बाजार विदेशी व्यापार

cri
कनाडा के रूबन केन्थ भी एक आयात-निर्यात कम्पनी चलाते हैं। हर साल वे कई बार मालों का आर्डर देने चीन आते हैं। उन्होंने बताया कि इ उ की चीजों का दाम ही उचित नहीं है, उनकी क्वालिटी भी संतोषजनक है। वे हर बार एक कन्टेनर भर वस्तुओं का आयात करते हैं। इस साल के इ उ उपभोक्ता वस्तु मेले में श्री रूबन केन्थ हर साल की तरह एक- एक स्टाल में घूम-घूम कर अपनी पसंद की वस्तुओं के आर्डर देने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा वास्तव में मैं बहुत सी चीजों का आर्डर देना चाहता हूं और दाम के अनुसार ही वस्तुओं के आर्डर की सूची तैयार करूंगा।

अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य-व्यापार शहर नामक इ उ का बाजार विदेशी व्यापारियों के भ्रमण की अनिवार्य जगह है। वह वर्तमान विश्व का सबसे बड़ा थोक बाजार भी है। उसकी लम्बाई आज 6 किलोमीटर तक जा पहुंची है। एक हिसाब कहता है कि इ उ के इस अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य-व्यापार बाजार के हरेक स्टाल पर यदि आप केवल एक मिनट ठहरें, तो भी आप को इस बाजार का पूरा चक्कर काटने के लिए दो महीनों से अधिक का समय लगेगा।

इ उ अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य व व्यापार बाजार में विदेशी व्यापारियों के लिए विशेष तौर पर एक क्षेत्र सुरक्षित किया गया है। कोरिया गणराज्य क्षेत्र की मिसाल लें। इधर के सालों में इ उ बाजार के निरंतर फलने-फूलने से कोरिया गणराज्य के कोई 3000 व्यापारियों ने इ उ में कारोबार खोले। कोरिया गणराज्य के 45 कारोबारों ने इ उ अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य-व्यापार बाजार में भी अपने शो रूम खोले हैं। उन्होंने इ उ बाजार के मंच के सहारे दुनिया के विभिन्न देशों के ग्राहकों को कोरिया गणराज्य के इलैक्ट्रोनिक्स उत्पादों, घरेलू विद्युत यंत्रों, दस्तकारी, उपहार व वस्त्रों आदि वस्तुओं से परिचित कराया है।

यहां टेलीफोन स्टाल के मालिक ली सुंग युंग ने बताया कि उन्होंने इस साल की जुलाई में इस अन्तरराष्ट्रीय बाजार में यह स्टाल खोला। यहां के वाणिज्य पर्यावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा यहां का वातावरण बहुत अच्छा है। सफाई भी बड़ी अच्छी है और प्रबंधन कार्य भी युक्तियुक्त है।

इससे हमें यहां बहुत सुविधा महसूस होती है। अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य-व्यापार शहर ने हमें सभी जरूरी सेवाएं प्रदान की हैं। उसने हमारे लिए समय पर इंटरनेट और टेलीफोन का बन्दोबस्त करवाया। इस तरह हम कभी भी नयी सूचना हासिल कर सकते हैं। इस के अलावा, इस बाजार के प्रभारियों ने कोरियाई लोगों के लिए एक कोरियाई रेस्तरां भी खोला है, ताकि हम अपनी पसंद का खाना खा सकें। हमें यहां पर काम करते बड़ी खुशी होती है।

श्री ली सुंग युंग के अलावा और बहुत से विदेशी व्यापारियों ने भी बताया कि इ उ में व्यापार करना अत्यन्त सुविधाजनक है। यहां वेयरहाउस, लाजिस्टक्स के साथ कस्टम, बैंक, बीमा और सूचना नेटवर्क की पूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे विदेशी व्यापारियों को आयात-निर्यात की औपचारिकता पूरी करने में चन्द दिन लगते हैं। तभी तो इतने विदेशी यहां की कार्यक्षमता को वहुत संतोषजनक मानते हैं।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040