• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-12-28 10:33:22    
चीन और मकाओ की रेड क्रॉस सोसाइटियों ने हिन्द महासागर के सूनामीग्रस्त देशों को सहायता दी

cri

चीनी रेड क्रॉस संघ की उपाध्यक्ष सुश्री च्यांग ई मेन ने 26 तारीख को पेइचिंग में जानकारी दी कि हिन्द महासागर में सूनामी उत्पन्न होने के पिछले एक वर्ष में चीनी रेड क्रॉस संघ ने विभिन्न सुनामीग्रस्त देशों को लगभग 24 करोड़ य्वान की गैरसरकारी सहायता दी है।

सुश्री चांग ई मेन ने कहा कि इस वर्ष 30 नवम्बर तक, चीनी रेड क्रॉस संघ को चीनी समाज के विभिन्न तबकों से सुनामीग्रस्त क्षेत्रों के लिए लगभग 44 करोड़ य्वान मूल्य की सामग्री व चंदा मिला। इसका लगभग 59 प्रतिशत इस समय सूनामीग्रस्त देशों के पुनर्निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है। अनुमान है कि पुनर्निर्माण कार्य पांच से 10 साल चलेगा। चीनी रेड क्रॉस संघ विपत्तिग्रस्त देशों के संकट के बाद के पुनर्निर्माण कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

ध्यान रहे, गत वर्ष हिन्द महासागर में उठे सुनामी के 10 देश शिकार हुए और इसमें लगभग 2 लाख 30 हजार लोग मारे गये।

अन्य एक रिपोर्ट के अनुसार, मकाओ की रेड क्रॉस सोसाइटी ने कुल 4 करोड़ 10 लाख मकाओ डॉलर की धन राशि इकट्ठा करके दक्षिण एशिया के भूकंप व सुनामी ग्रस्त क्षेत्रों के पुनः निर्माण कार्य को मदद देने के लिए प्रदान की।

मकाओ रेड क्रॉस सोसाइटी परिषद के प्रधान श्री छ्याओ क्वो शी ने 27 तारीख को मकाओ में कहा कि सोसाइटी ने अपने जुटाए परोपकारी चंदा में से एक करोड़ से ज्यादा मकाओ डॉलर को संयुक्त राष्ट्र संघ को आपात राहत पूंजी के रुप में दिया। इस के अलावा, इस सोसाइटी ने चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ सहयोग करके श्रीलंका व इंडोनेशिया में एक एक मैत्री गांव की स्थापना भी की।

ध्यान रहे, गत वर्ष में हुए हिन्द महा सागर की सुनामी से 10 देश प्रभावित हुए थे और लगभग 2 लाख 30 हजार लोग सुनामी में मारे गये थे।