• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-12-22 08:44:16    
इ उ शहर के विदेशी सौदागर

cri

इ उ पूर्वी चीन के चेच्यांग प्रांत का एक छोटा सा शहर है। वह रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन व थोक व्यापार के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। उसकी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की किस्मों की प्रचुरता व उनके उचित दामों ने विश्व के विभिन्न देशों के व्यापारियों को अपना भाग्य आजमाने के लिए इस शहर में आकर्षित किया है। रोजाना यहां से 1000 से अधिक कन्टेनर माल दुनिया की विभिन्न जगहों में भेजा जाता है। आज हम आप को इस शहर में व्यापार में लगे कुछ विदेशी सौदागरों का परिचय देंगे।

फ्लोराइन सातजिन्गर इ उ में व्यापार करने वाले जर्मन हैं।अपने व्यापार की चर्चा में श्री फ्लोराइन सातजिन्गर ने संतोष भरे स्वरों में कहा हमें इ उ शहर बहुत पसंद है। यहां हम विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीद सकते हैं जिनके दाम बहुत उचित हैं। यहां हम एक पूरे स्टाल के मालों का आर्डर दे सकते हैं और उनके नमूने भी पा सकते हैं। यहां के लोगों की कार्यक्षमता बहुत ऊंची है। हमारा सहयोग भी बढ़िया है।

श्री फ्लोराइन सातजिन्गर ने इ उ शहर में अपनी आयात-निर्यात कम्पनी का पंजीकरण किया है। उनके यहां इटली के जूते, जर्मनी की बियर तथा फ्रांस की वाइन आदि आयातित वस्तुएं देखी जा सकती हैं, पर अधिकतर चीजें चीन की विभिन्न जगहों में उत्पादित रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुएं ही हैं।

इ उ वाणिज्य की दृष्टि से चीन का एक बहुत विकसित शहर है। यहां की 16 लाख की आबादी में हर आठवां व्यक्ति व्यापार करता है। इ उ में विश्व की विभिन्न जगहों में उत्पादित 3 लाख,20 हजार से अधिक किस्मों की वस्तुएं प्रदर्शित हैं। इस शहर को उपभोक्ता सामग्री का समुद्र और ग्राहकों का स्वर्ग कहा जाता है। इ उ वर्तमान दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता वस्तु वितरण केन्द्र है और चीन का महत्वपूर्ण वाणिज्य निर्यात केंद्र भी।

इ उ में इस समय दुनिया के 100 से अधिक देशों व क्षेत्रों के 8000 से अधिक विदेशी व्यापारी रह रहे हैं। इन में जोर्डन, मिस्र और फिलीस्तीन आदि अरब देशों के सौदागर भी हैं।

28 वर्षीय खादर अल मनावी फिलीस्तीनी हैं। इ उ आने से पहले उन्होंने चीन के शांगहाए परिवहन कालेज में शिक्षा प्राप्त की। कालेज में चीनी भाषा पढ़ने के समय से वे चीन में सौदा करने आने वाले अपने अरब दोस्तों के लिए अनुवाद का काम करते थे। इस तरह वे धीरे-धीरे चीन के बाजार और इ उ से वाकिफ हुए।

वर्ष 2001 में शांगहाए परिवहन कालेज से स्नातक होने के बाद इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग का अध्ययन करने वाले श्री खादर ने इ उ में अपनी आयात-निर्यात कम्पनी खोली। उन्होंने बताया हमसे मिलने आने वालों में से बहुत से लोगों को इ उ के बारे में मालूम है। उन पर यहां की वस्तुओं की किस्मों व गुणवत्ता ने बड़ी अच्छी छाप छोड़ी है। चीन के विकास ने बहुत से व्यापारियों को वाणिज्य के अनेक सुअवसर प्रदान किए। मैं भी ऐसा सुअवसर छोड़ना नहीं चाहता हूं। मेरी कम्पनी का मुख्य कार्य विभिन्न देशों के व्यापारियों को यहां की अच्छी क्वालिटी वाली सामग्री खोजने में मदद देना है।

श्री खादर ने बताया कि धातु सामग्री व आभूषणों की मध्य पूर्व में बहुत मांग है। इ उ की सामग्री मध्य पूर्व में हाथोंहाथ बिकती हैं। शुरू-शुरू में वे हर महीने 15 कन्टेनर सामग्री भेजा करते थे पर अब यहां विदेशी व्यापारियों की भीड़ जुटने लगी है और प्रतिस्पर्धा भी दिनोंदिन तीव्र होती जा रही है। इस पर भी वे हर महीने करीब 10 कन्टेनर सामग्री मध्य पूर्व भेज ही देते हैं।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040