• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-12-15 14:23:07    
चीन ने पक्षी फ्लु के खिलाफ मुकाबले को तीव्र किया

cri

उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के हूहाहोत शहर के एक मुख्य खाद्य पदार्थ बाजार में जिन्दा मुर्गी-बतखों के सौदे पर पाबन्दी लगा दी है। पहले के 10 मुर्गियों व बतखों के जिन्दा वध करने वाले स्थलों को फिलहाल बन्द कर दिया गया है, मुर्गियों व बतखों के पिंजरे भी खाली हो गए हैं। हालांकि कुछ बाजारों में बर्फ से जमी मुर्गियां की बिक्री जारी हैं तो भी खरीदने वालों की संख्या बहुत ही कम है। इस बाजार में मुर्गी मांस का सौदा करने वाली महिला चांग ली ने हमारे संवाददाता को बताया पहले मुर्गियों की टांग बेचने से मै एक दिन में दो या तीन सौ य्वेन कमा लिया करती थी, अब एक दिन में दो मुर्गियों की टांग भी नहीं बिक पाती हैं।

चीन सरकार ने कारगर रूप से पक्षी फ्लु की रोकथाम व नियंत्रण के लिए 21 नवम्बर को गंभीर पशु रोग आपात नियमवली निर्धारित की है, इस नियमवली के तहत रोग की निगरानी व रोग की रिपोर्ट देने तथा रोग के आपात निपटारा करने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने व पक्षी फ्लु के खतरे से बचने के लिए सुनिश्चता प्रदान की है। इस के अलावा, चीन सरकार ने अन्य नौ पालतू मुर्गी व बतख पालन उद्योगों व किसान परिवारों के मुर्गियों व बतखों के वध से हुए नुकसान को मुआवजा भरने, संबंधित कारोबारों के वार्षिक कर व पशु पदार्थ उत्पादन के संगरोधन कर को माफ करने तथा राष्ट्रीय टीके की सुरक्षित व्यवस्था का निर्माण करने जैसे वस्तुगत कदम उठाए हैं।

वर्तमान चीन में पक्षी फ्लु रोकथाम में मुर्गी व बतख पालन किसान परिवारों के ठिकानों के बिखरे होना एक मुख्य कठिनाई है। आम तौर पर ग्रामीण इलाकों में मुर्गी व बतख किसानों के घरों में पाले जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का मुर्गी व बतख पालन का तरीका पक्षी फ्लु के रोकथाम व नियंत्रण के लिए हितकारी नहीं है। चीनी पीपुल्स विश्वविद्यालय के कृषि अर्थतंत्र विभाग के प्रोफेसर चंग येन छू ने हमारे संवाददाता से कहा एक छोटे समय में पक्षी फ्लु को रोका जा सकता है। दीर्घकालीन दृष्टि से देखा जाए तो मुर्गी व बतख के पालन के बिखराना तरीकों को धीरे धीरे बदलना चाहिए, क्योंकि बिखराना पालन से रोगों को नियंत्रण में रखना बहुत मुश्किल होता है। बड़ी संख्या में एक फार्म में मुर्गियों व बतखों का पालन करने से पक्षी फ्लु के उत्पन्न होने की संभावना को कम किया सकता है। एक जगह में यदि पक्षी फ्लु उत्पन्न हो, तो दूसरी जगह में फैलने की संभावना बहुत नीचे रह सकती है।

इस विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि चीन में एक थोड़े समय में परिवार पालन की स्थिति के तथ्य को बदला नहीं जा सकता है, इस लिए संबंधित विभागों को जल्द ही परिवार पालन से संबंध पर्यावरण नियंत्रण, आहार, स्वास्थ्य , रोग की रोकथाम के मापदंडो को निर्धारित कर वैज्ञानिक पालन पर्यावरण व पालन तकीनीक व रोगों की रोकथाम सिफारिशों को बहुल मुर्गी व बतख पालन इलाकों तक पहुंचाने पर बल देना चाहिए।

वर्तमान चीन विभिन्न जगहों में पक्षी फ्लु के फैलने को रोकने व पक्षी फ्लु के मुर्गी व बतख पालने पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने की पूरी कोशिश कर रहा है । पालतू मुर्गी व बतख पालन किसानों के खर्चे को हल्का करने के लिए कुछ जगहों में पालतू मुर्गी व बतख पालने के किसानों को छोटी ऋण रकम देने की सुविधा भी प्रदान की गई हैं। इस के अलावा, सरकार ने उद्योगों से अपना मुनाफा कायम रखने के साथ साथ, किसानों परिवारों की मुर्गियों व बतखों को खरीदने का आवहन किया है, ताकि इस माध्यम से समूह रूप से वध या सौदा करने से किसान परिवारों के नुकसानों को बड़ी हद तक कम करने में सहायता मिलेगी।