खित्तन जाति एक पुरानी जाति थी, जो वर्तमान ल्याओनिङ प्रान्त में ल्याओहो नदी के ऊपरी भाग के शारमुरुन नदी के इलाके में लम्बे समय से रहती आ रही थी। थाङ राजवंश के जमाने में उसकी शक्ति उत्तरोत्तर बढती गई और थाङ राजवंश का अन्त होते होते वह उत्तर चीन में एक बड़ी शक्ति बन गई। 907 में खित्तन सरदार आफोछी ने अपनी जाति के तमाम छोटे छोटे कबीलों को एक किया।
|