• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-11-28 11:19:52    
चीनी सांस्कृतिक उत्सव का स्वागत

cri

एक महीने तक चलने वाले चीनी सांस्कृतिक उत्सव पहली अक्तूबर को अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में धूमधाम से उद्घाटित हुआ।

चीनी सांस्कृतिक उत्सव के दौरान आठ प्रदर्शनियां आयोजित रहीं, जिन्होंने अनगिनत अमरीकियों को आकृष्ट किया। केनेडी कला केंद्र के एक हॉल में प्रदर्शित "सुन्दर पेइचिंग" नामक चित्र प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अमरीकियों ने भाग लिया। इसमें सुन्दर चित्रों से प्राचीन व आधुनिक पेइचिंग को दर्शाया गया। केनेडी कला केंद्र के एक और हॉल में चीन के छिन राजवंश के राजा छिन शी ह्वान की समाधि से निकाली गयी तीन मृदामूर्तियां भी प्रदर्शित की गयीं। इसके साथ ही "नए चीन का फैशन"नामक फैशन शो और रत्न प्रदर्शनी का एक साथ आयोजन किया गया। सुन्दर चीनी वस्त्र, चमकदार रत्न और मूल्यवान मृदामूर्ति ने अमरीकी दर्शकों की नज़र खींची ही।