• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Apr 17th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-11-21 15:48:25    
अमरीका में चीनी सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

cri

पहली अक्तूबर को चीनी सांस्कृतिक उत्सव अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में धूमधाम से उद्घाटित हुआ। इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान हुई विविध गतिविधियों का अमरीकी नागरिकों ने हार्दिक स्वागत किया।

एक महीने तक चलने वाले इस चीनी सांस्कृतिक उत्सव में विविध विषय शामिल रहे। इनमें मंच पर होने वाली 43 प्रस्तुतियां भी थीं, जिन में सिंफ़ोनी, बैले, चीनी लोक संगीत और ओपेरा आदि शामिल थे। इस के अलावा, आठ प्रदर्शनियां भी आयोजित की गयीं। चीनी सांस्कृतिक उत्सव के सभी कार्यक्रमों को अमरीकी दर्शकों की सराहना हासिल हुई। अमरीकी दर्शकों का विचार है कि इस सांस्कृतिक उत्सव ने उन्हें चीन और चीनी संस्कृति की जानकारी पाने का मंच प्रदान किया।

चीनी सांस्कृतिक उत्सव के दौरान क्वांग तुंग प्रांत की क्वांग चो सिंफ़ोनी मंडली ने "तितली और फूल" नामक सिंफ़ोनी प्रस्तुत किया । क्वांग चो सिंफ़ोनी मंडली की संगीत सभा में प्रस्तुत इस धुन में चीनी व पश्चिमी संगीत का मेल दिखा, जिसने उस का विशेष सौंदर्य उभारा। इस सिंफ़ोनी में पेइचिंग ऑपेरा के अर्हू, पिपा, और कू चङ जैसे परम्परागत चीनी वाद्यों का प्रयोग भी किया गया। इन चीनी परम्परागत वाद्यों ने पश्चिमी सिंफ़ोनी के साथ मिलकर दर्शकों को एक विशेष अनुभव दिया। सिंफ़ोनी मंडली के सदस्य, मशहूर प्यानो वादक लांग लांग ने संगीत सभा में"पीली नदी" नामक धुन बजायी, जिसने अमरीकी श्रोताओं-दर्शकों को बहुत आकृष्ट किया। उन्होंने इसे सुन कर देर तक तालियां बजायीं। श्री डोन वालेइस ने चीन की परम्परागत कला और पश्चिमी सिंफ़ोनी के मेल की भारी प्रशंसा की। उन्होंने कहा

"चीनी संगीत सुन कर चीनी संस्कृति का पता लग सकता है। मैं ने संगीत सभा में जो संगीत सुना, वह विशेष ही नहीं, मधुर भी था। मैं इस संबंध में और जानकारी पाने का इच्छुक हूँ ।"

श्री डोन वालेइस ने कहा कि चीन की पीली नदी तो उन्हें मालूम थी, लेकिन"पीली नदी"नामक सिंफ़ोनी पहली बार सुनी। उन्हें लगा कि यह संगीत पीली नदी की ही तरह उत्साहपूर्ण है। उन्होंने चीनी सांस्कृतिक उत्सव के दौरान ऐसे संगीत सुनने को अपना सौभाग्य माना।

चीनी प्रवासी श्री श्यू शिन यी अमरीका में तीस साल से रहते आये हैं। सिंफ़ोनी "पीली नदी" सुनने के बाद उन की आंखें आंसुओं से भर गईं। उन्होंने कहा

"मुझे लगता है कि यह श्रेष्ठ चीनी कला अमरीका से परिच पाने के योग्य है ही। वर्तमान में अमरीका में "चीनी खतरे की दलील" तक दी जा रही है। सांस्कृतिक आवाजाही के जरिए पारस्परिक समझ को बढ़ाया जा सकता है । मेरा विचार है कि नासमझी से मतभेद पैदा होंगे, और मतभेद से मुठभेड़। यह चीनी व अमरीकी जनता और पूरे विश्व के लिए हितकर नहीं है। मेरा विचार है कि चीनी सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन बहुत अच्छी बात है।"

बड़ी संगीत सभाओं की तुलना में छोटी चीनी लोक संगीत सभाओं का स्वागत भी किया गया। इन संगीत सभाओं में चीनी लोकसंगीत प्रस्तुत किया गया। लोकसंगीत सभा में प्रस्तुतियों के दौरान चीनी संगीतकारों ने दर्शकों को हर धुन का मतलब समझाया और हर वाद्य के प्रयोग का परिचय दिया। अनेक दर्शक अपने परिजनों के साथ संगीत सभा में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक अविस्मरणीय समय बिताया।

श्री ट्रिपलेट ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ संगीत सभा में भाग लिया । उन्होंने कहा कि उन के बेटे ने अपनी छोटी उम्र के बावजूद संगीत सभा में चीनी जातीय संगीत के विशेष रस को महसूस किया और चीनी वाद्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा

"चीनी संगीत और अमरीकी संगीत के बीच बड़ा फर्क है। इस संगीत सभा में मैं ने परम्परागत चीनी संगीत सुना जो मुझे अच्छा लगा। चीनी संगीत सुनते समय लगता है कि जैसे हम एक विशेष वातावरण में प्रवेश कर रहे हों।"

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040