• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-11-21 15:09:42    
चीन का भूभाग

cri

आज के इस कार्यक्रम में हम रामपुरफुल, पंजाब के बलवीर सिंह, कोआथ, बिहार के सुनील केशरी, डी डी साहिबा, संजय केशरी, बविता केशरी, प्रियंका केशरी, खुशबू केशरी, एस के जिंदादिल, धनवंतरी देबी, सिताराम केशरी, राइपुर छत्तीसगढ़ के आनंद मोहन बैइन के पत्र शामिल कर रहे हैं।

पहले रामपुरफुल, पंजाब के बलवीर सिंह का पत्र लें। उन्होंने पूछा है कि चीन का कितना भूभाग मैदानी है और कितने भूभाग में जंगल, रेगिस्तान, पहाड़, समुद्र वगैरह हैं। क्या चीन में भी टापू हैं। क्या चीन में कोई इलाका ऐसा भी है, जहां बहुत कम आबादी है।

श्रोता दोस्तो, चीन के कुल भूभाग का 43 प्रतिशत पहाड़ी इलाका है, पठार चीन के भूभाग का 26 प्रतिशत है, बेसिन 19 प्रतिशत है और मैदान 12 प्रतिशत है।

तिब्बत-छिंगहाई पठार, भीतरी मंगोलिया पठार, पीली मिट्टी का पठार और युनक्वेई पठार चीन के चार सब से बड़े पठार हैं।

तिब्बत-छिंगहाई पठार उत्तर-पश्चिमी चीन में स्थित है। इस पठार में पर्वत श्रृंखला भी शामिल है। पठार का क्षेत्रफल करीब 23 लाख वर्गकिलोमीटर है। विश्व में यह ऐसा पठार है, जो समुद्र की सतह से सबसे ऊंचा है और इस का क्षेत्रफल भी सब से बड़ा है। समुद्र की सतह से इस की औसत ऊंचाई 4000 मीटर से अधिक है और अनेक चोटियों की ऊंचाई 7000 से 8000 मीटर के बीच है। इस पठार को संसार की छत कहा जाता है। एशिया की अनेक बड़ी नदियों का उद्गम स्थल यहां है, पठार पर हिम पर्वत, हिमनद और बड़ी सुन्दर झीलें भी हैं।

पठार पर ऐसा क्षेत्र भी है, जहां कोई आबादी नहीं है। इस इलाके का क्षेत्रफल कोई तीन लाख वर्गकिलोमीटर है।

भीतरी मंगोलिया पठार का क्षेत्रफल 10 लाख वर्गकिलोमीटर से ज्यादा है। इस की लम्बाई उत्तर-पूर्वी चीन के ताशंगआनलिंग पर्वत से उत्तर-पश्चिमी चीन के माचुंग पर्वत तक 2000 किलोमीटर है और चौड़ाई उत्तर से दक्षिण तक 500 किलोमीटर है। पठार के मध्य व पश्चिमी भाग में अनेक गोबी रेगिस्तान हैं।

पीली मिट्टी का पठार उत्तर-पश्चिमी चीन में स्थित है। यह उत्तर में भीतरी मंगोलिया पठार से जुड़ा है। पठार पर छिंगहाई, कांसू, शेनशी, शानशी, हनान प्रांत और निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश स्थित हैं। पठार का क्षेत्रफल 5 लाख वर्गकिलोमीटर है। पठार का करीब 60 प्रतिशत भाग पीली मिट्टी का है। पीली मिट्टी की औसत मोटाई 50 से 80 मीटर के बीच है और सब से अधिक मोटाई 200 मीटर तक पहुंचती है।

युनक्वेई पठार चीन के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसमें क्वेईचओ प्रांत और युन्नान, सछ्वान, हूपेई व हूनान प्रांत का आंशिक भाग व क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश का आंशिक भाग शामिल है।

चीन में बेसिन भी बहुत हैं। इन में तारीम, चुन्ग्गर, छैताम और सछ्वान बेसिन सब से प्रसिद्ध हैं।

तारीम बेसिन सिंच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में स्थित है और थ्येनशान पर्वत, खुनलुन पर्वत और पामीर पठार के बीच स्थित है। इस का क्षेत्रफल 5 लाख 30 हजार वर्गकिलोमीटर है। यह चीन का सब से बड़ा थलीय बेसिन है, यहां का मौसम काफी सूखा है।

चुन्ग्गर बेसिन चीन का दूसरा सब से बड़ा बेसिन है। यह भी सिंच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में स्थित है। इस का क्षेत्रफल 3 लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर है।

छैताम बेसिन छिंगहाई प्रांत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। इस का क्षेत्रफल 2 लाख वर्गकिलोमीटर से अधिक है। इस की ऊंचाई समुद्र की सतह से 2600 से 3000 मीटर के बीच है।

सछ्वान बेसिन दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत में स्थित है। इस का क्षेत्रफल 1 लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर है।

चीन में रेगिस्तान का क्षेत्रफल 13 लाख 8 हजार वर्गकिलोमीटर है जो देश के कुल भूभाग का 13.6 प्रतिशत है। ताकरमकन रेगिस्तान चीन का सब से बड़ा रेगिस्तान है, जो विश्व का दूसरा सब से बड़ा तरल रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान तारीम बेसिन के बीचोंबीच स्थित है और इसका क्षेत्रफल है 3 लाख 30 हजार वर्गकिलोमीटर।

चीन में मैदान उसके कुल भूभाग का दस प्रतिशत मात्र है। चीन में तीन सब से बड़े मैदान हैं।

उत्तर-पूर्वी चीन का मैदान उत्तर-पूर्वी चीन में स्थित है। इस में साच्यांग मैदान, सुंगनेन मैदान और ल्याओहो मैदान शामिल हैं। उत्तर- पूर्वी चीन के मैदान का क्षेत्रफल करीब 3 लाख 50 हजार वर्गकिलोमीटर है।

उत्तरी चीन का मैदान चीन का दूसरा सब से बड़ा मैदान है। इस का क्षेत्रफल करीब 3 लाख वर्गकिलोमीटर है। यांत्सी नदी के मध्य के निचले भाग में जो मैदान है उस का क्षेत्रफल करीब 2 लाख वर्गकिलोमीटर है। यहां शानदार फसलें होती हैं और उद्योग विकसित है और अर्थव्यवस्था समृद्ध।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040