• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-11-17 18:51:24    
चीन थाईवान को प्रभुसत्ता संपन्न देश कतई स्वीकार नहीं कर सकता है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन छाओ ने 17 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन थाईवान को एक स्वतंत्र या प्रभुसत्ता संपन्न देश कहलाने को कतई स्वीकार नहीं कर सकता है।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने चीन के थाईवान के एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में स्थान की समस्या की चर्चा में उक्त बात कही थी। उन्हों ने कहा कि एपेक में इस सवाल पर मेमोरेडम संपन्न किया जा चुका है। चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष इस मेमोरेडम के सिद्धांत के आधार पर काम ले सकेंगे।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि विश्व में केवल एक चीन है, थाईवान चीन का एक अभिन्न अंग है। चीन लोक गणराज्य चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है। यह विश्व के अधिकांश देशों द्वारा सर्व मान्य तथ्य है और संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापक सदस्य देशों की सहमत्ति भी प्राप्त हो चुकी है।