• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-11-14 14:33:00    
चीन की सब से बड़ी नदी(2) टीवी की शुरूआत

cri

आज के इस कार्यक्रम में हम आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के मसूद अहमद आजमी,कोआथ रोहतास, बिहार के कुमार रेडियो श्रोता संघ के मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता,खरियार रोड, उड़ीसा के चीन मैत्री क्लब के अध्यक्ष श्री हेम सागर नाएक के पत्र शामिल कर रहे हैं। अब कोआथ रोहतास, बिहार के कुमार रेडियो श्रोता संघ के मनोज कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता का पत्र लें। उन्होंने पूछा है कि चीन की सब से लम्बी नदी का क्या नाम है।

श्रोता दोस्तो, पिछले कार्यक्रम में हम ने इस सवाल के उतर का पहला भाग सुनाया तो अब हम जवाब का दूसरा भाग सुनाते हैं।

यांत्सी नदी के ऊपरी भाग के नदी मार्ग पर त्रिघाटी जलाशय परियोजना का निर्माण पूरा होने वाला है। इस में चीन का सब से बड़ा बांध, सब से बड़ा जलाशय, पनबिजलीघर और सब से लम्बा चौड़ा जहाजरानी फाटक शामिल है।

यांत्सी नदी का जल क्षेत्र चीन का सर्व संपन्न क्षेत्र है। यहां की जनसंख्या भी बहुत ज्यादा है। यांत्सी नदी के तट पर केन्द्र शासित शहर छुंगछिंग के अलावा बड़े नगर ऊहान, नानचिंग और शांहाई भी हैं।

यांत्सी नदी की जल ऊर्जा भी बहुत बड़ी है। इस के तहत 20 करोड़ किलोवाट बिजली उत्पादित की जा सकती है। नदी के मुख्य मार्ग पर जहाजरानी की लम्बाई 1800 किलोमीटर है।

अंत में हम खरियार रोड, उड़ीसा के चीन मैत्री क्लब के अध्यक्ष श्री हेम सागर नाएक का पत्र देखें। उन्होंने पूछा है कि चीन में टेलीविजन की शुरुआत कब हुई। कितने प्रतिशत चीनी लोगों को टी वी की सुविधा उपलब्ध है।

हेम सागर नाएक भाई, दुनिया भर का टीवी प्रसारण का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, सिर्फ सत्तर साल का इतिहास है टीवी का। हां 20वीं सदी में टीवी के आविष्कार ने जनजीवन बदल कर रख दिया। वर्ष 1930 में दुनिया का पहला टीवी सेट बाजार में आया था और दो साल बाद, यानी वर्ष 1932 में विश्व का पहला टीवी प्रोग्राम शुरू हुआ। वर्ष 1941 में अमेरिका में श्वेत-श्याम टीवी प्रोग्रामों का प्रसारण आरम्भ हुआ। 1954 में ही अमेरिका में सर्व प्रथम रंगीन टीवी के प्रसारण की शुरुआत हुई। खैर चीन में टीवी प्रसारण का इतिहास 54 साल पुराना है। 2 सितंबर, 1958 को चीन की राजधानी पेइचिंग में पेइचिंग टीवी के नाम से चीनी टीवी प्रसारण का शुभारम्भ हुआ। उस समय चीन में यह एकमात्र टीवी स्टेशन था। पर बीस वर्ष बाद 1 मई 1978 को पेइचिंग टीवी का स्थान सी सी टी वी यानी चाइना सेंट्रल टीवी ने ले लिया।

सी सी टी वी चीन का सरकारी टीवी स्टेशन है और चीन का सब से बड़ा टीवी स्टेशन भी। पहले यह सिर्फ श्वेत-श्याम टीवी प्रोग्रामों का प्रसारण करता था। पर वर्ष 1973 में पाल-डी सिस्टम का प्रयोग कर रंगीन प्रोग्राम प्रसारित करने लगा।

आज सी सी टी वी के कुल 12 चैनेल हैं। ये समाचार, व्यापार, ऑपेरा, गीत-संगीत, खेल, फिल्म, बच्चों की दुनिया, सेना, विज्ञान व तकनीक, कृषि और कला-साहित्य आदि क्षेत्रों से जुड़े 241 प्रोग्रामों का प्रसारण करते हैं।

चीनी भाषा के अलावा ये क्वांगचओ और मीन्नान बोली व अंग्रेजी, फ्रांसीसी और स्पेनी में भी प्रोग्राम प्रसारित करते हैं और इनका सालाना प्रसारण समय 59000 घंटे है।

सीसी टी वी के चैनेल 1 का प्रोग्राम सूक्ष्म तरंगों और उपग्रह के माध्यम से पूरे देश में देखा जा सकता है। देश की जनसंख्या के करीब 84 प्रतिशत यानी 1 अरब, 10 करोड़ व्यक्तियों की सी सी टी वी के प्रोग्रामों तक पहुंच हैं। चैनेल 4 का प्रोग्राम उपग्रह के माध्यम से सारी दुनिया तक पहुंचाया जाता है।

इस समय थाइलैंड, जापान, भारत, मिस्र, बेल्जियम, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और संयुक्त राष्ट्र संघ में सी सी टी वी के संवाददाता कार्यालय हैं।

वर्ष 2000 के अंत तक, चीन में टीवी स्टेशनों की कुल संख्या 651, सूक्ष्म तरंग स्टेशनों की 2549 और उपग्रह रिले स्टेशनों की तादाद करीब 4 लाख थी।

इस समय चीन में 94 प्रतिशत लोग टी वी की सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं, साथ ही चीन में दस करोड़ परिवारों की केबल टीवी तक पहुंच है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040