• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-10-27 10:57:56    
चीन-यूरोप टैक्सटाइल उत्पाद व्यापार समस्या का संतोषजनक समाधान

cri

हाल ही में चीन के वाणिज्य मंत्री पो शी लाए और यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मेन्डलसन के वार्ता के बाद एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर मंडरा रहे घने बादल आखिरकार छंट गए। इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने से यूरोपीय बन्दगाहों में चीनी टैक्सटाइल उत्पादों के अटके रहने की समस्या को हल करने का रास्ता निकला। यह चीन और यूरोप दोनों की साझा विजय रही।

इस साल के आरम्भ में विश्व व्यापार सगंठन के सदस्य देशों के बीच टैक्सटाइल उत्पादों के कोटामुक्त व्यापार की शुरुआत हुई , लेकिन यूरोप में व्यापारिक संरक्षणवाद के उभार से चीन के टैक्सटाइल उत्पादों के वहां तेजी से प्रवेश के बहाने परिसीमन की कार्रवाई हुई। इस से 8 करोड़ चीनी टैक्सटाइल उत्पाद यूरोपीय बन्दरगाहों में अटक गए और यूरोप के बाजारों में प्रवेश नहीं पा सके।

यूरोपीय संघ के चीनी टैक्सटाइल उत्पादों के परिसीमन से यूरोपीय संघ के भीतर भारी शंकाएं पैदा होने लगीं। ब्रिटेन-चीन व्यापार संघ के प्रभारी पीटर नाइटिंगेल ने संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में कहा आर्थिक भूमंडलीकरण की वास्तविकता के अन्तर्गत, लम्बे समय तक व्यापारिक संरक्षण की नीति को लागू रखना कठिन होता जाएगा। इस तरह आप अर्थव्यवस्था की जकड़ में फंस जायेंगे। व्यापारिक संरक्षण की नीति पुराने समय की नीति है। इस से कोई भी आदमी आर्थिक भूमंडलीकरण का लाभ हासिल नहीं कर पायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी संख्या में चीन के टैकसटाइल उत्पादों के यूरोपीय बन्दगाहों में अटके रहने से यूरोपीय संघ के फुटकर टैक्सटाइल उत्पाद व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार फाइनैन्शियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अकेले ऊनी स्वेटरों के वहां फंसे रहने से यूरोपीय संघ के फुटकर व्यापारियों को 80 करोड़ यूरो का नुकसान हुआ है।

ब्रिटेन की अंतरवस्त्रों की एक दुकान की मैनेजर मेरी एलेन ने संवाददाताओं से शिकायत करते हुए कहा हमारी दुकान में बिकने वाली ब्रा मुख्य तौर से चीन में बनी होती हैं। इतने कम समय में दूसरे देशों से उचित निर्माता ढूंढना बड़ा मुश्किल है। मेरे ख्याल में टैक्सटाइल उत्पाद के कोटे पर निर्णय करने से पहले संबंधित उद्यमियों से सलाह-मश्विरा किया जाना चाहिए। साफ है कि श्री मेन्डलसन को फुटकर वस्त्रों विशेषकर ब्रा की प्रोसेसिंग का अनुभव नहीं है। उन्हें नहीं मालूम कि ब्रा की निर्माण प्रक्रिया कितनी जटिल होती है। उसका डिजाइन बनाने, निर्माण करने तथा अन्त में उसे बिक्री के लिए ले जाने में लम्बा समय लगता है।

उत्पादों की आपूर्ति के कम होने से यूरोपीय संघ के बाजारों में टैक्सटाइल उत्पादों के दाम बढ़ने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय संघ के बहुत से देश दाम बढ़ने से अपने देश के आर्थिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को ले कर बेहद चिन्तित हैं।

यूरोपीय संघ के फुटकर टैक्सटाइल उत्पाद व्यापारियों व ग्राहकों के चीनी उत्पादों के यूरोप के बन्दरगाहों में अटके रहने की समस्या को शीघ्रातिशीघ्र हल करने की मांग के दबाव पर, यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने जुलाई के अन्त में पेइचिंग पहुंच कर, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सलाह-मश्विरा किया। लेकिन दोनों पक्ष बन्दरगाहों में अटके टैक्सटाइल उत्पादों के कोटे के विवाद को ले कर गतिरोध में फंस गए और इस वार्ता में लगभग कोई प्रगति नहीं हो पाई।

भारी दबाव के आगे यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मेन्डलसन को खुद पेइचिंग आना पड़ा। आखिरकार दो दिनों तक दस से अधिक घन्टों तक चली कठिन वार्ता के बाद दोनो पक्षों ने चीनी टैक्सटाइल उत्पादों के यूरोपीय बन्दरगाहों में अटके रहने की समस्या के समाधान पर सर्वसम्मति प्राप्त की। इस वार्ता में संपन्न दस्तावेज के अनुसार, यूरोपीय संघ अपने बन्दरगाहों में अटके 8 करोड़ से अधिक चीनी टैक्सटाइल उत्पादों को यूरोपीय बाजार में प्रवेश की अनुमति देगा। इसमें उठाये गये ठोस उपायों में टैक्सटाइल उत्पादों के कोटे का आधा भाग यूरोपीय संघ के इस साल का अतिरिक्त कोटा माना जाएगा और दूसरा भाग अगले साल के कोटे में या अन्य टैक्सटाइल उत्पादों के कोटे में से काट लिया जाएगा।

दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद चीनी वाणिज्य मंत्री पो सी लाए और यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मेन्डलसन ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं से भेंट की। श्री पो शी लाए ने कहा यूरोपीय बन्दरगाहों में अटके उत्पादों के सवाल पर हमने युक्तियुक्त रूप से समान बंटवारे का उपाय स्वीकार किया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी ली है। मेरा मानना है कि हमारी वार्ता पूर्ण सिद्धांत र विस्तृत विषयों के समाधान की नजर से युक्तियुक्त व न्यायपूर्ण रही। चीन और यूरोप का आर्थिक व व्यापार वास्तव में प्रफुल्लित है और दोनों पक्ष आपसी जरूरत के मद्देनजर सलाह-मश्विरे व सहयोग के आधार पर समान लाभ हासिल कर सकते हैं।

यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मेन्डलसन ने कहा कि हालांकि दोनों पक्षों को टैक्सटाइल उत्पादों पर कुछ समय तक कठिनाइयों से जूझना पड़ा, वार्ता बड़ी कठोर रही, पर दोनों के बीच व्यापार युद्ध नहीं होने वाला। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत ही नहीं एक-दूसरे के बाजारों में प्रवेश पाने की भी इच्छा है। आपस में एक-दूसरे को मदद दे कर ही वे आपसी हितों को पूरा कर सकते हैं। उनका यह हित केवल व्यापार क्षेत्र में ही नहीं है, अन्य क्षेत्रों में भी है। हमें दोनों पक्षों के बीच विभिन्न स्तरों पर सहयोग सुदृढ़ करना चाहिए।

दोनों पक्षों के बीच व्यापार विवाद के सुलझने का यूरोपीय संघ के फुटकर टैक्सटाइल उत्पाद व्यापारियों ने हार्दिक स्वागत किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोपीय बन्दरगाहों में अटके चीनी टैक्सटाइल उत्पादों के समाधान ने साबित किया है कि चीन और यूरोप के पास द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक संबंधों में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं के उचित समाधान कररने की क्षमता है, जो भविष्य में उन के संबंधों के विकास में सकारात्मक भूमिका अदा करेगी।