• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Wednesday   Jul 23th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-10-17 19:51:21    
चीन में खाद्य आदि सवालों पर जवाब

cri

आज हम सीतामढ़ी, बिहार के मोहम्मद जहांगीर, कोआथ, बिहार के विश्व रेडियो श्रोता संघ के सुनील केशरी, डीडी साहिबा,रोहतास,बिहार से सुनील केशरी, संजय केशरी, सीताराम केशरी के पत्र शामिल कर रहे हैं।

उन्होंने चीन के अनेक खाद्य व अखाद्य पदार्थ के बारे में पूछा है ।

चीन में अनेक खाद्य व अखाद्य पदार्थ उगाये जाते हैं। इन की किस्में बहुत ज्यादा हैं।

अनाज में गेंहू, धान, मकई, दलहन शामिल हैं। उत्तरी चीन में साल में एक बार फसल काटी जाती है तो दक्षिण में दो यहां तक कि तीन बार।

आर्थिक फसलों की तालिका में खाद्य तेल के लिए मूंगफली, सोयाबीन, तिल, सरसों और एक प्रकार की चाय शामिल है जिस के बीज से तेल पेरा जा सकता है। शक्कर के लिए गन्ना, चुकंदर, उगाये जाते हैं और कपड़े के लिए कपास और सन।

इस के अलावा चाय, फल, फूल, सब्जियां भी उगाई जाती हैं।,

चीन में आम लोग हर रोज आटा, मैदा, दाल, चावल, व मकई से खाद्य पकाते हैं। साग सब्जियों का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाता है। इन में हरी सब्जी, कुकुरमुत्ते, टमाटर, ककड़ी, बैंगन,प्याज और आलू शामिल हैं, जो भारत में भी मिलते हैं। हर रोज प्रत्येक व्यक्ति औसतन आधा किलो सब्जी खाता है। मांस खाना भी लोगों को पसंद है। सुअर, बकरी, बैल, मुर्गी, हंस, बत्तख का मांस और तरह-तरह की मछलियां चीनी लोगों की मेज पर परोसी जाती हैं।

चीन में बौद्धमत के भिक्षु व अनुयाई भी हैं। इस में तिब्बती बौद्धमत, महायान और हीनयान में विभाजित हैं। तिब्बती बौद्धमत के लामा और अनुयाई मांसाहारी हैं। दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान में बौद्धमत का हीनयान प्रचलित हैं। वह भी मांसाहारी है। महायानी भिक्षु व अनुयाई शाकाहारी हैं।

अब कोआथ, बिहार के विश्व रेडियो श्रोता संघ के सुनील केशरी, डी डी साहिबा का पत्र देखें। उन्होंने पूछा कि सयुक्त राष्ट्र संघ के पांच स्थाई सदस्य कौन-कौन से देश हैं और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देश हैं, चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस।

तो आइए इस की विस्तृत जानकारी हासिल करें। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अप्रैल 1945 को, पश्चिमी अमेरिका के शिकागो में हुई।

7 जुलाई 1937 को जापानी सेना ने चीन की राजधानी पेइचिंग पर आक्रमण किया और सितंबर, 1939 में जर्मनी ने पोलैंड पर आकस्मिक हमला बोला। इस तरह छिड़े दूसरे विश्व युद्ध में 60 से अधिक देश या क्षेत्र फंसे और 2 अरब से अधिक लोग इस के शिकार हुए।

अक्टूबर, 1943 में चार देशों चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और तत्कालीन सोवियत संघ ने मास्को में एक घोषणापत्र जारी कर पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संस्था की स्थापना की अपील की। इस के बाद चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ तथा, अमेरिका व ब्रिटेन के बीच अलग-अलग तौर पर काहिरा व तेहरान में सम्मेलन आयोजित हुए। इन सम्मेलनों में जर्मनी और जापान को पराजित करने के बाद की समान रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस ने बड़े देशों के बीच सहयोग की नींव डाली। तेहरान सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति श्री फ्रांक्लिन डेलानो रूसविल्ट ने सोवियत नेता श्री जोसेफ़ स्तालिन से अकेले में भेंट की और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का सुझाव दिया।

1944 के अगस्त से अक्टूबर के बीच अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुए सम्मेलन में अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, चीन और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणापत्र तैयार किया। सोवियत संघ के अनुरोध पर उस समेत चीन, ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाया गया और उन्हें वीटो का अधिकार मिला।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना सभा में 46 देशों के प्रतिनिधि शरीक हुए।

शुरू में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य देशों के अतिरिक्त 6 अस्थाई सदस्य देश भी शामिल किए गए। इन की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महा सभा द्वारा की जाती है और इनका कार्यकाल होता है दो साल। वर्ष 1965 से अस्थाई सदस्य देशों की संख्या बढ़ा कर 10 कर दी गई।

संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र के तहत सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उस के द्वारा पारित प्रस्तावों का पालन करना संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों का कर्तव्य माना जाता है।

अंत में गुना, मध्य प्रदेश से सुमन रघुवंशी, अर्राह के सुनिल कुमार जैन, कलेर बिहार के मो. आसिफ खान, बेगम निकहत प्रवीन, किशोरी श्रीवास्तव, अजफर अकेला, तहमीना मशकुर का पत्र लें। उन्हों ने अपने पत्र में पूछा है कि चीन में कौन-कौन से खाद्य एवं अखाद्य उगाये जाते हैं। जिस तरह भारत में दैनिक भोजन में रोटी, चावल और सब्जी का प्रयोग किया जाता है। क्या चीनी लोगों का भी कोई विशेष दैनिक भोजन होता है और चीन की कितनी जनता मांसाहारी है और कितनी शाकाहारी।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040