|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएन ने 11 तारीख को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन की उप प्रधानमंत्री सुश्री उ ई ने 11 तारीख की सुबह जनवादी कोरिया की यात्रा समाप्त की जो बहुत सफल रही। दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों व समान रुचि वाले सवालों पर गहन व सदिच्छा पूर्ण रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया और व्यापक मतैक्य प्राप्त किया।
श्री खुंग छुएन ने बताया कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक आवाजाही व उच्चस्तरीय पारस्परिक यात्रा आदि विषयों के अलावा, सुश्री उ ई ने मुख्य रूप से जनवादी कोरिया के साथ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
|