• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-10-10 18:44:12    
चीन में प्रांत स्तरीय इकाइयां

cri

आज के इस कार्यक्रम में हम सीतामढ़ी, बिहार के मोहम्मद जहांगीर, कोआथ, बिहार के विश्व रेडियो श्रोता संघ के सुनील केशरी, डीडी साहिबा,रोहतास,बिहार से सुनील केशरी, संजय केशरी, सीताराम केशरी के पत्र शामिल कर रहे हैं।

सब से पहले सीतामढ़ी, बिहार के मोहम्मद जहांगीर का पत्र देखें। उन्होंने अपने पत्र में चीन की प्रांत स्तरीय प्रशासनिक इकाइयों की जानकारी विस्तार से देने का अनुरोध किया है।

मोहम्मद जहांगीर भाई, चीन में प्रांत स्तर की कुल 34 प्रशासनिक इकाइयां हैं। भौगोलिक दृष्टि से चीन को अनेक भागों में विभाजित किया गया है। उत्तर-पूर्वी चीन में तीन प्रांत हैं, हैलूंगच्यांग, चीलीन और ल्याओनिंग। उत्तरी चीन में दो केन्द्र शासित शहरों राजधानी पेइचिंग व थ्येनचिन को छोड़ कर हपेई, शानशी, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश हैं तो मध्य चीन में हनान, हुपेई, हूनान, और पूर्वी चीन में केन्द्र शासित शहर शांहाई के अलावा शानतुंग, आनह्वेई, च्यांगसू व च्येच्यांग प्रांत। दक्षिण-पूर्वी चीन में फ़ूच्येन और च्यांगशी प्रांत हैं। दक्षिणी चीन में क्वांगतुंग, क्वांगशी और हाईनान प्रांत हैं। दक्षिण-पश्चिमी चीन में केन्द्र शासित शहर छुंगछिंग और युन्ननान, क्वेईचओ व सछ्वान प्रांत व तिब्बत स्वायत्त प्रदेश है। उत्तर- पश्चिमी चीन में शेनशी, कांसू, छिंगहाई प्रांत व निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश व सिंच्यांग उइगुर स्वायत प्रदेश हैं। इस के अलावा विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग, मकाओ व थाइवान प्रांत भी हैं।

जनसंख्या की दृष्टि से पहले सछ्वान सब से बड़ा था। वर्ष 1990 की जनगणना के अनुसार इस प्रांत की कुल जनसंख्या 10 करोड़ 89 लाख 70 हजार थी। उस वक्त सछ्वान चीन का एकमात्र ऐसा प्रांत था, जिस की जनसंख्या 10 करोड़ के पार थी। वर्ष 1997 में इस प्रांत के एक शहर छुंगछिंग को केन्द्र शासित शहर का दर्जा दिया गया, इस तरह सछ्वान प्रांत की जनसंख्या घट गई।

वर्ष 2000 की पांचवीं जनगणना के अनुसार इस की जनसंख्या 8 करोड़ 32 लाख 90 हजार रही। इस प्रांत की सरकार ने दावा किया कि आगामी दस वर्षों के अंत तक प्रांत की कुल जनसंख्या 9 करोड़ 10 लाख के अंदर नियंत्रित रहेगी। इस समय वर्ष 2000 की जनगणना के घोषित परिणाम के अनुसार हूनान प्रांत पहले स्थान पर है। इस की जनसंख्या 9 करोड़ 25 लाख 60 हजार रही, तो शानतुंग प्रांत इस के बाद दूसरे स्थान पर रहा, शानतुंग प्रांत की जनसंख्या 9 करोड़ 7 लाख 93 हजार रही।

इस के अलावा क्वांगतुंग,सछ्वान,च्यांगसू,हूनान,हपेई,हूपेई,आनह्वेई और क्वांगशी तीसरे से दसवें स्थान पर रहे। उनकी जनसंख्या क्रमशः 8 करोड़ 64 लाख 20 हजार, 8 करोड़ 32 लाख 90 हजार, 7 करोड़ 43 लाख 80 हजार, 6 करोड़ 44 लाख, 6 करोड़ 27 लाख 50 हजार, 6 करोड़ 2 लाख 70 हजार, 5 करोड़ 98 लाख 60 हजार और 4 करोड़ 74 लाख 42 हजार रही।

जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो चीन की प्रांतीय स्तर की प्रशासनिक इकाइयों में मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की जनसंख्या सब से कम है जो 4 लाख 40 हजार मात्र है, जबकि अन्य एक विशेष प्रसासनिक क्षेत्र हांगकांग की जनसंख्या 67 लाख 80 हजार है।

चीन में चार केन्द्र शासित शहर हैं, पेइचिंग,शंघाई,थ्येनजीन और छूंगछिंग। छूंगछिंग को केन्द्र शासित शहर का रूप वर्ष 1997 में मिला। जनसंख्या की दृष्टि से यह सब से बड़ा केन्द्र शासित शहर है, इस की जनसंख्या 3 करोड़ 9 लाख से भी अधिक है। 上海 की जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख से अधिक है, राजधानी पेइचिंग की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख से अधिक रही और थ्येनजीन की जनसंख्या इन चार केन्द्र शासित शहरों में सब से कम, एक करोड़ है।

श्रोता दोस्तो, अब हम जानकारी दे रहे हैं, चीन की प्रांतीय स्तर की इकाइयों के क्षेत्रफल के बारे में।

क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन की सब से छोटी प्रशासनिक इकाई मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। इस का क्षेत्रफल 21.09 वर्गकिलोमीटर मात्र है और इस में प्रायद्वीप व दो लघु द्वीप शामिल हैं। एक अन्य विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग का क्षेत्रफल 1067 वर्गकिलोमीटर है।

चीन में दो बड़े द्वीप थाइवान और हैनान हैं। थाइवान चीन का सब से बड़ा द्वीप है, इस का क्षेत्रफल 36 हजार वर्गकिलोमीटर है, जबकि हाईनान द्वीप का क्षेत्रफल 34 हजार वर्गकिलोमीटर।

सिंच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश और भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल पहले तीन स्थानों पर है। सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश का क्षेत्रफल 1 लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर, है जो समूचे देश के भूभाग का एक बटा 6 है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल 12 लाख 28 वर्गकिलोमीटर है और भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल 110 वर्गकिलोमीटर।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040