|
चीनी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिंन कांग ने 29 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आशा प्रकट की कि विभिन्न पक्ष लचीले और सकारात्मक कदम उठा कर शांतिपूर्ण उपाय से कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का समाधान कर सकेंगे।
जनवादी कोरिया की हल्का जल रिएक्टर की मांग के सवाल पर श्री छिंन कांग ने संवाददाताओं से कहा कि छै पक्षीय वार्ता के चौथे दौर में जारी संयुक्त वक्तव्य में संबंधित पक्षों ने इस बारे में वादा किया है और इस की पुष्टि की है कि शांतिपूर्ण उपाय से ही कोरियाई प्रायद्वीप को नाभिकीयमुक्त करने का उद्देश्य प्राप्त किया जायेगा। भविष्य में इस पर विभिन्न विचार, मतभेद व कठिनाई होने की संभावना है, लेकिन चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष वार्ता व तालमेल से मतभेदों को दूर कर सकेंगे और समस्या के समाधान की पूरी कोशिश करेंगे।
|