|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 29 तारीख को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन सदा विश्व शांति और मानव के समान विकास के लिए सकारात्मक योगदान करता रहेगा।
चीन की विदेश नीति के संदर्भ में संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में श्री छिन कांग ने कहा कि चीन स्वतंत्र व शांतिपूर्ण विदेश नीति अपनाता है, शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर डटा रहा है और पड़ोसियों के साथ अच्छी साझेदारी की नीति पर कायम है।
श्री छिन कांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में चीन पारस्परिक विश्वास, आपसी लाभ और समान सहयोग वाले नए सुरक्षा दृष्टिकोण का पक्षधर है। चीन की आशा है कि अन्य देशों के साथ मिल कर राजनयिक और फौजी आवाजाही व सहयोग के क्षेत्र में नए सुरक्षा के नए दृष्टिकोण का पालन कर विश्व शांति व स्थिरता बनाई रखी जा सकती है।
|