• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-27 19:17:06    
चीन-भारत सीमा सवाल पर विशेष प्रतिनिधियों की अगली वार्ता नई दिल्ली में होगी

cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 27 तारीख को राजधानी पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि चीन-भारत सीमा सवाल पर वार्ता करने वाले दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों ने अपनी छठी वार्ता में स्वीकारा कि अगली वार्ता नई दिल्ली में हो। वार्ता की तिथि राजनयिक तरीके से सलाह-मशविरे से तय की जाएगी।

श्री छीन ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को चीन-भारत सीमा सवाल पर चीन के विशेष प्रतिनिधि, चीनी उप विदेशमंत्री श्री ताई पिंग-क्वो और भारत के विशेष प्रतिनिधि श्री एम के नारायणन के बीच छठी वार्ता हुई। दोनों ने पहले की वार्ताओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और इस बात पर मतैक्य पाया कि द्विपक्षीय संबंधों में राजनीतिक दृष्टि से सीमा मामले के न्यायोचित समाधान के ढांचे पर विचार किया जाए।