• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-26 17:17:25    
इन्डोनिशिया की नौसेना द्वारा चीन के मछुआ जहाज पर गोलाबारी की घटना पर चीन सरकार ने गंभीरता से मामला उठाया

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री संग को फांग ने 23 तारीख को इन्डोनिशिया की नौ सेना द्वारा चीनी मछुआ जहाजों पर गोलाबारी करने की घटना को लेकर फिर एक बार इन्डोनिशिया के आगे गंभीर रूप से मामला उठाया है और इन्डोनिशिया से जल्द से जल्द चीनी जहाज और लोगों को रिहा करने की मांग की ।

श्री संग को फांग ने इसी दिन आपात रूप से चीन स्थित इन्डोनिशियाई दूतावास के अस्थाई कार्य दूत को बुलाया। उन्होंने बलपूर्वक कहा कि चीन और इन्डोनिशिया को शान्त व संयम रूख से दोनों देशों के मत्स्य उद्योग सहयोग में उत्पन्न समस्याओं का निपटारा करना चाहिए, न कि बल का प्रयोग किया जाना चाहिए। चीन आशा करता है कि इन्डोनिशियाई सरकार कारगर कदम उठाकर अपनी नौ सेना व अन्य संबंधित विभागों को नियंत्रित करते हुए कानून हिफाजत के दौर में बल प्रयोग को सीमित करेगी और यह वादा करेगी कि भविष्य में फिर इस तरह की घटना उत्पन्न नहीं होने दिया जाए ।

चीन सरकार जल्दी ही एक कार्य दल को इन्डोनिशीया में जाकर इस मामले का निपटारा करेगी।