• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-22 19:31:20    
चीन-भारत सीमा सवाल के विशेष प्रतिनिधियों की छठी वार्ता होगी

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिंगकांग ने 22 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन और भारत के सीमा सवाल के विशेष प्रतिनिधियों की छठी वार्ता इस महीने की 26 और 27 तारीख को पेइचिंग में आयोजित होगी।

श्री छिंगकांग ने कहा कि चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधि दोनों देशों की सरकारों के बीच संपन्न चीन-भारत सीमा सवाल के समाधान के राजनीतिक निर्देशक सिद्धांत के समझौते के अनुसार, दोनों देशों के संबंधों की पूर्ण स्थिति से प्रस्थान कर सीमा समस्या के समाधान के ढांचे की खोज करेंगे। चीन को विश्वास है कि दोनों पक्ष यदि इस राजनीतिक निर्देशक सिद्धांत की भावना से प्रस्थान कर समानता व सलाह-मश्विरे और पारस्पारिक रियायत के माध्यम का सहारा ले सके, तो अवश्य एक न्यायोचित, युक्तियुक्त तथा दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान का रास्ता ढूंढ निकालेंगे।