|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 22 तारीख को पेइचिंग में हुए सम्वाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन विभिन्न संबंधित देशों के साथ सम्पर्क व समन्वय को बरकरार रखकर दक्षिण समुद्र के सभी पक्षों के कार्यवाही घोषणा पत्र को मूर्त रूप देने को कृतसंकल्प है , ताकि दक्षिण समुद्रीय क्षेत्र में शांति व स्थिरता की रक्षा की जा सके .
श्री छिन कांग ने कहा कि वर्तमान दक्षिण समुद्रीय क्षेत्र की स्थिति स्थिर है । नानशा द्वीप समूह और उस के आसपास जलीय क्षेत्र पर चीन की निर्विवाद प्रभुसत्ता है , चीन संयुक्त राष्ट्र समुद्र कानून संधि समेत सर्वमान्य अंतर्राष्ट्रीय कानूनों व संधियों के आधार पर सलाह मशविरे के जरिये संबंधित विवादों का शांतिपूर्वक समाधान करने का पक्षधर है। विवाद का समाधान होने तक चीन ने उसे अलग रखकर समान दोहन करने का सिद्धांत पेश किया है । चीन को आशा है कि इस क्षेत्र के विभिन्न संबंधित देश संबंधित कार्यवाही मापदंडों का पालन करेंगे ।
|