• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-22 12:24:44    
टी.वी धारावाहिक"लाल भवन का स्वप्न"के गीत

cri

चीन के चार शास्त्रीय उपन्यास बहुत मशहूर हैं। वे हैं "लाल भवन का स्वप्न","पश्चिम की तीर्थ यात्रा","ल्यांग शान पर्वत के वीर"तथा "तीन राज्यों की कहानी"। पिछले बीस वर्षों में इन उपन्यासों के आधार पर टी.वी. धारावाहिक बने, जिनके अनेक गीत बड़े लोकप्रिय रहे।

टी.वी.धारावाहिक"लाल भवन का स्वप्न"अठारहवीं शताब्दी के मशहूर चीनी लेखक छाओ श्वे छिन की महान कृति है। इस में तत्कालीन समय का सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक वर्णन किया गया है। इसका चीनी उपन्यास के इतिहास में अपूर्व स्थान है। यह च्या बाओ यू, लिन ताई यू व श्वे बाओ छाइ के प्रेम त्रिकोण की कहानी है। इस के साथ ही इसमें सामंती व्यवस्था के एक बड़े परिवार की प्रतिद्विंद्विता का वर्णन भी है।

इस समय आप सुन रहे हैं चीनी टी.वी. धारावाहिक"लाल भवन का स्वप्न"का शीर्ष गीत, नाम है "जीवन भर है उस से प्रेम"। गीत में च्या बाओ यू और लिन ताई यू का सच्चा प्रेम व्यक्त हुआ है। उन दोनों के बीच प्रेम होने के बावजूद उनकी शादी नहीं हो पाती । इस दुखांत से लोगों की आंखों में आंसू भर आते हैं। गीत का भावार्थ कुछ इस प्रकार है

एक है बेहतरीन लड़का

एक है सुन्दर लड़की

अगर दोनों के बीच

नहीं प्रेम की आशा

तो क्यों जीवन में मिले वे

अगर है दोनों के बीच

प्रेम की आशा

तो होता क्यों नहीं उसका सुखांत

गत शताब्दी के अस्सी वाले दशक में "लाल भवन का स्वप्न" के आधार पर इसी नाम से टी.वी. धारावाहिक बना और देश भर में बहुत लोकप्रिय रहा। "जीवन भर है उस से प्रेम" नामक शीर्ष गीत लोगों का पसंदीदा गीत बना और अब तक बहुत मशहूर है। अब सुनिए इसी टी.वी. धारावाहिक का एक और गीत , नाम है "फूल का अंतिम संस्कार"

यह गीत इसकी मुख्य अभिनेत्री लिन ताई यी के लिए गाया गया है। लिन ताई यू बहुत छोटी थी जब उसकी मां का देहांत हुआ। इसलिए वह छुटपन से ही अपने नानी के घर आ बसी। लम्बे समय तक नानी के यहां रहने और दूसरे लोगों का ध्यान न पा सकने वाली लिन ताई यू बहुत अकेलापन महसूस करती। वह बहुत संवेदनशील थी। नानी का एक बेटा है च्या बाओ यी। लिन ताई यू और च्या बाओ यू के बीच प्रेम हो गया, लेकिन अंत में प्रेमी-प्रेमिका अलग हो गये। लिन ताई यू की इस दुख से मृत्यु हो गयी।"फूल का अंतिम संस्कार" में लिन ताई यू ने गिरे हुए फूलों को इकट्ठा कर उनका अंतिम संस्कार करती और इस दौरान गीत गाते हुए अपने दुर्भाग्य की कहानी कहती थी।

 

"लाल भवन का स्वप्न" उपन्यास और इस पर बना टीवी धारावाहिक दोनों चीनी जनता को पसंद है । टी.वी. धारावाहिक में अनेक जीवंत पात्र हैं। धारावाहिक में हर प्रमुख पात्र का एक गीत है। इन गीतों के बोल और धुन पात्र के अनुकूल है और लोगों को गीत सुनते ही धारावाहिक के संबंधित पात्र की याद हो आती है। टी.वी. धारावाहिक "लाल भवन का स्वप्न" के सभी गीतों की लोकप्रियता का श्रेय उसके संगीतकार वांग ली फिंग को जाता है। वांग ली फिंग चीन में बहुत मशहूर हैं। वे "लाल भवन का स्वप्न" को पढ़कर बहुत प्रभावित हुए, पांच साल तक वे इस महान उपन्यास के अध्ययन में लगे रहे और बाद में उन्होंने इस उपन्यास के प्रमुख पात्रों के अनुकूल टी.वी. धारावाहिक के लिए गीत रचे। अब सुनिए टी.वी. धारावाहिक "लाल भवन का स्वप्न"के एक और प्रमुख पात्र का गीत , नाम है "छिन वन का गीत"। छिन वन च्या परिवार की मुख्य पात्र च्या बाओ यू की एक दासी है, जो पुराने जमाने में साहस के साथ प्रेम की खोज करती है।

गीत कहता है

रात के चांद की तरह है पवित्र

है सुंदर रंगीन बादल की तरह

दिल में उसके है बड़ी आशा

दासी के रूप में स्थान नीचा

सुन्दर लड़की छिन वन

पाती है मालिक का प्रेम

अभी आप ने सुना टी.वी. धारावाहिक "लाल भवन का स्वप्न"का एक और गीत," छिन वन का गीत"। चिन वन इस टी.वी.धारावाहिक की एक मुख्य पात्र दासी है।