• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-20 18:32:09    
चीन विश्वास करता है कि कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या की वार्ता से जुड़े विभिन्न पक्ष अपने राजनीतिक वचनों का पालन करेंगे

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 20 तारीख को पेइचिंग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन विश्वास करता है कि कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या की वार्ता से जुड़े विभिन्न पक्ष जिम्मेदार रुख अपना कर चौथे दौर की छैः पक्षीय वार्ता के संयुक्त वक्तव्य में दिये अपने राजनीतिक वचनों का संजीदगी से पालन करेंगे।

श्री छीन कांग ने कहा कि चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष एक-दूसरे का सम्मान करने और समानता व सलाह-मश्विरा के सिद्धांत के आधार पर छैः पक्षीय वार्ता को आगे बढ़ाऐंगे ताकि संबंधित ठोस समस्याओं का समाधान किया जा सके।

19 तारीख को संपन्न संयुक्त वक्तव्य में जनवादी कोरिया ने अपने सभी नाभिकीय हथियार तथा नाभिकीय योजना को त्यागने का वचन दिया। लेकिन, जनवादी कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 20 तारीख को प्योंगयांग में एक भाषण में कहा कि अमरीका को सर्वप्रथम उसे हल्का जल रिएक्टर प्रदान करना चाहिए, इसके बाद ही जनवादी कोरिया नाभिकीय हथियारों की अप्रसार संधि में वापस लौट सकेगा और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था की निगरानी स्वीकार करेगा।