|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिंगकांग ने 15तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग कर संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका बढ़ाने की कोशिश करेगा ।
उन्हों ने पाक संवाददाता के सवाल के जवाब में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका बढ़ाने , सुरक्षा परिषद की अधिकारिकता बनाए रखने तथा विभिन्न चुनौतियों का मुकाबला करने में संयुक्त राष्ट्र संघ की क्षमता बढ़ाने के लिए चीनऔर पाकिस्तान के बीच बहुत से समान दृष्टिकोण मौजूद है .
|