|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिन कांग ने 13 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन अमरीका के साथ मिल कर रणनीतिक ऊंचाई और दूरगामी दृष्टि से चीन अमरीका संबंधों को समझता है और उस का निपटारा करता है ।
उन्हों ने कहा कि चीन और अमरीका के बीच कुछ मतभेद जरूर मौजूद है, लेकिन दोनों में व्यापक हित भी । तथ्यों से जाहिर है कि चीन अमरीका संबंधों के स्वस्थ विकास से दोनों के मूल हितों तथा विश्व व क्षेत्रीय शांति , स्थिरता व विकास को भी मदद मिलेगी ।
|