|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिन कांग ने 13 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन चीन जापान संबंधों को सुधारने के लिए सक्रिय रूप से काम करने को तैयार है ।
श्री छिन कांग ने प्रश्नोत्तर में कहा कि चीन सरकार का चीन जापान संबंधों को सुधारने तथा विकसित करने का रूख बराबर स्पष्ट रहा है । चीन दोनों देशों के तीन अहम राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांत का पालन करते हुए इतिहास से सबक लेने तथा भविष्य की ओर उन्मुख रहने की भावना से संबंधों को सुधारने के लिए सक्रिय प्रयास करेगा ।
उन्हों ने जापानी नेताओं से दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ व दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की ।
|