• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-13 19:10:37    
चीन संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए कोशिश करने को तैयार है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 13 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन की सफलता की कोशिश करने को तैयार है।

श्री छीन ने इसी दिन चीनी विदेश मंत्रालय के एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देश और सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के नाते चीन चिरस्थाई रूप से विश्व शांति की हिफाजत करने, साझा विकास को गति देने में संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन करता रहा है। चीन संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के साथ मिल कर शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रयास करने को तैयार है।

श्री छीन ने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन-थाओ संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन में उपस्थित होने के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्थिति और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्री मामलों पर चीन के रूखों पर प्रकाश डालेंगे, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के स्वस्थ व सामंजस्यपूर्ण विकास को गति देने और संयुक्त राष्ट्र के सुधार को गति देने पर ठोस सुझाव पेश करेंगे।