• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-12 16:37:23    
ल्हासा में याओवांगशान पर्वत  29 वां आलंपिक खेल

cri

आज के इस कार्यक्रम में हम राइपुर छत्तीसगढ़ के आनंद मोहन बैइन, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुनिलाल कैवर्त और कोआथ बिहार के सुनिल केशरी, डी डी साहिबा, संजय केशरी तथा सीताराम केशरी के पत्र शामिल कर रहे हैं।

अब बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुनिलाल कैवर्त का पत्र लें। उन्होंने अपने पत्र में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के याओवाड़शान पर्वत की जानकारी देने का निवेदन किया है।

चुनिलाल कैवर्त भाई, याओवांड़शान तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में स्थित है। तिब्बती भाषा में इसे चापोरे कहा जाता है। इसका मतलब है पहाड़ की कोने की चोटी। यह पोताला महल के पास है। पोताला महल इसके सामने की लाल चोटी पर खड़ा है। दोनों चोटियों के बीच से ल्हासा शहर की प्रमुख सड़क गुजरती है। समुद्र की सतह से इस की ऊंचाई 3725 मीटर है।

  याओवाड़शान चोटी के पूर्व में एक मठ है, जो गुफ़ा में स्थित है। यह गुफ़ा चोटी की खड़ी ढाल पर स्थित है। इस मठ का नाम है चालालूपू। कहा जाता है कि इस गुफ़ा की खुदाई सुंगचानकानपु के शासन काल में हुई। वहां ब्रह्मा की मूर्ति उकेरी गई। गुफ़ा में बौद्धसूत्र पढ़ने के लिए एक गलियारा भी बना है। गुफ़ा का इतिहास 1000 साल पुराना है और क्षेत्रफल लगभग 27 वर्गमीटर। गुफ़ा के मुख पर पत्थर का एक स्तंभ है। गुफ़ा की दीवार पर 69 मूर्तियां दिखाई देती है। उत्तर की दीवार पर तिब्बती राजा सुंगचानकानपु व उन की दो पत्नियों और दो प्रमुख मंत्रियों की मूर्तियां हैं।

  कहा जाता है कि याओवंगशान चोटी पर बौद्धमत के मंजुश्री रहते थे। मंजुश्री चिकित्सा व औषधि के देव थे। यह चोटी मंजुश्री का स्मारक है।

विशेष उत्सवों पर बहुत से लोग पूजा के लिए इस चोटी पर चढ़ते हैं। आम दिनों में तिब्बती बौद्ध अनुयाई चोटी के नीचे ही पूजा करते हैं।

अंत में कोआथ बिहार के सुनिल केशरी, डी डी साहिबा, संजय केशरी और सीताराम केशरी का पत्र लें। उन्होंने पूछा है कि 29 वां ओलंपिक खेल चीन के किस प्रांत में कहां और कब आयोजित किया जाएगा।

अच्छा, अब हम इस संदर्भ में जानकारी देने की कोशिश करते हैं। वर्ष 2008 में 29 वीं ओलंपिक खेल का उद्घाटन 8 अगस्त की रात को 8 बजे चीन की राजधानी पेइचिंग में होगा।

राजधानी पेइचिंग के अतिरिक्त थ्येनचिन, छीनह्वांगताओ, शनयांग और शांहाई को भी 29 वें ओलंपियाड की सेवा का गौरव मिला है।

पेइचिंग ओलंपियाड के 12 फुटबाल मैच 7 से 15 अगस्त के बीच यहां होंगे।

छीनह्वांगताओ राजधानी पेइचिंग से 380 किलोमीटर दूर है। यहां फुटबाल के 11 मैच होंगे।

उत्तर-पूर्वी चीन के शनयांग और पूर्वी चीन के शांहाई में भी अलग- अलग तौर पर फुटबाल के दस-दस मैच होंगे।

छिंगताओ शहर पूर्वी चीन के समुद्रतट पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह एक रमणीक स्थल है। 29 वें ओलंपियाड की सेलिंग व सेलबोर्डिंग की प्रतिस्पर्द्धाएं यहां होंगी।

हाल में सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के 117 वें पूर्णाधिवेशन में पेइचिंग ओलंपियाड आयोजन समिति व हांगकांग घुड़दौड़ महासंघ इस पर एकमत हुए कि पेइचिंग ओलंपियाड में घुड़दौड़ की स्पर्द्धाओं के स्थल का स्थानांतरण हांगकांग कर दिया जाए। हांगकांग घुड़दौड़ महासंघ ने वादा किया कि घुड़दौड़ की स्पर्द्धा के पथ के निर्माण के लिए वह 80 करोड़ हांगकांग डालर का अनुदान करेगा।

2008 के पेइचिंग ओलंपियाड में कुल 31 जिमनाजियमों व स्टेडियमों को प्रयोग में लाया जाएगा। इन में से 12 परियोजनाओं का निर्माण इस समय जोरों पर हैं। ये हैं राष्ट्रीय स्टेडियम, राष्ट्रीय स्वीमिंग केन्द्र, राष्ट्रीय जिमनाजियम ओलंपिक गांव, उखअसुंग संस्कृति एवं खेलकूद केन्द्र, पेइचिंग टैकनिकल विश्वविद्यालय जिमनाडियम, ओआलंपिक वाटर पार्ट, पेइचिंग ओलंपिक पार्क कांफ्रेंस सेन्टर, पेइचिंग शूटिंग हाल, लाओशान साइक्लिंग इंडोर स्टेडियम, पेइचिंग विश्वविद्यालय जिमनाजियम, चीनी कृषि विश्वविद्यालय जिमनाजियम और पेइचिंग विज्ञान एवं तकनीक विश्वविद्यालय जिमनाजियम।

इस के अलावा मजदूर जिमनाजियम, पेइचिंग फ्लाइंग डिस्क शूटिंग रेंज, फंगथाई सॉफ्ट बाल ग्राउंड, पेइहांग विश्वविद्यालय जिमनाजियम, लाओशान माउंटन साइक्लिंग ग्राउंड, ओलंपिक केन्द्र स्टेडियम और इंगतुंग स्वीमिंग पुल का विस्तार भी किया जाएगा।

हॉकी, रोड साइक्लिंग, तीरंदाजी, बी एम एक्स, बीच वालीबाल और ट्राएथलोन के लिए नए स्थलों का निर्माण किया जाएगा।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040