• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-08 08:29:43    
सिन्च्यांग का आर्थिक विकास

cri
इस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि खालामायी में तेल का दोहन करने से पहले अधिकतर अन्य इलाकों में प्रोसेसिंग के लिए भेजे जाते थे । स्थानीय तेल व रासायन उद्योग की पूर्ण स्तर उन्नत करने व और स्थानीय आर्थिक विकास को अधिक प्रोत्साहित करने के लिए इस साल , चीन सरकार ने 20 अरब य्वेन का पूंजी निवेश कर स्थानीय निर्माण के अनेक तेल व रासायन परियोजनाओं का निर्माण किया है। उन्होने कहा कि इन परियोजनाओं का निर्माण पूरा होने के बाद, खालामायी चीन का सबसे बड़ा तेल व रासायन अडडों में एक बन जाएगा, यह स्थानीय आर्थिक विकास के उत्पादन की प्रगाढ़ प्रेरित शक्ति बन जाएगी।

खालामायी शहर में तेल हर एक आदमी के जीवन पर प्रभाव डालता है, पूरे शहर के 3 लाख कार्यकर्ता का कार्य लगभग तेल से संबंध रखता है। श्री माए माए थीला अपुला एक बेवुर जाति के तेल मजदूर है। उन्होने हमारे संवाददाता को बताया कि पहले की तुलना में वर्तमान कार्य स्थिति कहीं बेहतर है, उनके जैसे तेल मजदूरों का जीवन दिनोंदिन बेहतर होता जा रहा है। मुझे नौकरी करते 18 साल हो चुके हैं , और मैने सिन्च्यांग के बहुत सी जगहों में नौकरी की हैं। अब हमारे कार्य की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है , पहले हम मानव शक्ति से काम करते थे, जबकि आज मशीनरी स्तर के उन्नत होने से हमारे मजदूरों की स्थिति भी बहुत अच्छी हो गई है, हमने अपने मकान में एयर कन्डीशन लगाया है, कूलर पानी की मशीन भी लगाई है, साथ ही हमारी तनखाह भी बढ़ती जा रही है, हम धनी जीवन की ओर चल रहे हैं।

अधिकतर लोगों के ख्याल में तेल दोहन पर्यावरण के लिए प्रदूषण उत्पन्न करता है। लेकिन हमारे संवाददाता ने देखा कि सिन्च्यांग के अनेक तेल मैदान में वहां का तेल दोहन क्षेत्र साफ सुथरा है, पारिस्थितिकी पर्यावरण का बड़ी अच्छी तरह संरक्षण किया गया है। हमारे संवाददाता ने रेगिस्तान के बीच में तेल दोहन क्षेत्र का दौरा करते समय चीनी तेल सिन्च्यांग तेल क्षेत्र कम्पनी के जनरल मेनेजर छन सिन फा से भेंट की, उन्होने हमें बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सिन्च्यांग विभिन्न तेल क्षेत्र के तेल दोहन के दौरान का एक महत्वपूर्ण कार्य है।

हम पूरी कोशिशों से तेल दोहन के साथ पर्यावरण की रक्षा भी करेगें। सिन्च्यांग की पारिस्थितिकी पर्यावरण बहुत कमजोर है, यदि उसकी रक्षा नहीं की गई तो जल्द ही उसका सर्वनाश हो सकता है। इस लिए इस जगह के पर्यावरण की मांग बहुत ही उंची है, आप रेगिस्तान में जाकर देख सकते हैं , हमारे बहुत सारे तेल कुआ के बाहर बहुत ही कम कूड़ा कर्कट है, यहां तक हमारे कार्य क्षेत्र में शहरों की तरह साफ सुथरा है।

चीन सरकार की संबंधित योजना के अनुसार, भावी में सिन्च्यांग का उर्जा विकास व प्रयोग के कदम अधिक तेज होगी। 2010 में सिन्च्यांग कच्चे तेल उत्पादन मात्रा 3 करोड़ टन तक पहुंच जाएगी, प्राकृतिक गैस की उत्पादन मात्रा 10 अरब 80 करोड़ घन मीटर पहुंचने की उम्मीद है। तब सिन्च्यांग चीन का मुख्य उर्जा का अडडा बन जाएगा, आर्थिक और समाज का निसंदेह उल्लेखनीय परिवर्तन होगा।