|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छींग कांग ने छैः तारीख को पेइचिंग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन हमेशा से अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के ढांचे में ईरानी नाभिकीय समस्या का समाधान करने का पक्ष लेता रहा है। चीन संबंधित देशों के ईरान के साथ वार्ता के जरिए ईरानी नाभिकीय समस्या का समाधान करने के प्रस्ताव का समर्थन करता है।
श्री छींग कांग ने कहा कि चीन का मानना है कि यह विभिन्न संबंधित पक्षों के बुनियादी कल्याण तथा इस क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए लाभदायक है। यूरोपीय संघ व ईरान के बीच संबंधित समस्याओं को ले कर कुछ मतभेद मौजूद हैं। पर चीन आशा करता है कि दोनों पक्ष भविष्योन्मुख संयम रखकर धैर्यवान, यथार्थ एवं लचीले रुख से वार्ता के जरिए इन मतभेदों को मिटा सकेंगे और अंत में विभिन्न पक्षों को स्वीकार्य समाधान का प्रस्ताव संपन्न कर सकेंगे।
|