|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 3 तारीख को जताया कि चीन सरकार अमेरिका के समुद्री तूफ़ान पीड़ित क्षेत्र के लोगों को 50 लाख अमेरिकी डालर की राहत सहायता प्रदान करेगी, साथ ही कुछ अत्यावश्यक राहत सामग्री भी प्रदान करेगी।
समुद्री तूफ़ान काट्रिना से गत 29 अगस्त को अमेरिका का शहर न्यू ओर्लियंस सब से ज्यादा प्रभावित हुआ । तूफ़ान से दक्षिण अमेरिका में गंभीर जान माल की क्षति पहुंची।
श्री छीन कांग ने कहा कि विपदा बहुत गंभीर है, इस लिए चीन सरकार ने अमेरिका के विपता पीड़ित क्षेत्रों के लोगों को 50 लाख अमेरिकी डालर का चंदा प्रदान करने का निर्णय लिया, साथ ही आवश्यक सामग्री भी प्रदान करेगी। आवश्यक्ता की आपूर्ति के लिए चिकित्सक व रोग निरोधक व्यक्ति भी भेजे जायेंगे। चीन इस संदर्भ में अमेरिका के साथ घनिष्ठ संपर्क करेगा।
|