|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 1 सितंबर को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन संबंधित पक्षों के साथ छै पक्षीय वार्ता के चौथे दौर के दूसरे चरण की तिथि पर परामर्श कर रहा है।
श्री छीन ने कहा कि वार्ता के चौथा दौर के स्थगन के दौरान मतैक्य का विस्तार करने, मदभेदों को कम करने और वार्ता में बहाली के बाद प्रगति प्राप्त करने के लिए संबंधित पक्षों के बीच घनिष्ठ बातचीत व परामर्श बरकरार रहा है जो छै पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया का एक अहम अंग है और सभी पक्षों की आपसी समझ को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। श्री छीन ने कहा कि चीन वार्ता के दूसरे चरण की तिथि पर संबंधित पक्षों के साथ परामर्श कर रहा है। तिथि तय करने के बाद जल्द घोषित की जाएगी।
|