• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-09-01 09:17:45    
उर्जा उद्योग ने चीन के सिन्च्यांग आर्थिक विकास को तेज गति दी

cri

उत्तर पश्चिम चीन के सिन्ययांग स्वायत्त प्रदेश चीन का सबसे बड़ा क्षेत्रफल प्रदेश है, वहां तेल, प्राकृतिक गैस व कोयला आदि संसाधन बहुत भरपूर है। हमारे संवाददाता ने सिन्चयांग में जानकारी प्राप्त की कि कई सालों के विकास व उसके प्रयोग से उर्जा उद्योग अब सिन्च्यांग आर्थिक का स्तंभ उद्योग बन चुका है। वर्तमान सिन्च्यांग संसाधन की श्रेष्ठता का तेजी से विकास कर रहा है।

सिन्च्यांग के तेल का संसाधन भंडारण 20 अरब टन बताया जाता है और प्राकृतिक गैस संसाधन का 110 खरब घन मीटर है, दोनों चीन की मुख्यभूमि के तेल व प्राकृतिक गैस संसाधन मात्रा का एक तिहाई बनता है। सिन्च्यांग में ज्ञात कोयला का भंडारण चीन के पूरे देश का 40 प्रतिशत बताया जाता है। यह कहना बिल्कुल ठीक होगा कि सिन्चयांग के संसाधन की श्रेष्ठता एक प्राकृतिक देन है और वहां इन भंडारणों की निहित शक्ति बहुत ही भरमार है।

सिन्च्यांग ने पिछली शताब्दी के प्रारम्भिक काल से उर्जा विकास शुरू किया था हालांकि उसके विकास को करीब 100 साल हो चुके हैं, पर उसका सचमुच तेज विकास तो पिछले कुछ दस सालों की ही बात है। इस दौरान चीन सरकार ने सिन्चयांग के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सिन्च्यांग के तेल व प्राकृतिक गैस आदि संसाधनों में भारी पूंजी डाली है , बड़े तेल मैदान व तेल व रासायन उद्योग सिन्च्यांग में अपनी नींव डाल चुका है। आंकड़ो से पता चला है कि 1990 से 2001 तक चीन सरकार ने उर्जा विकास व निर्माण में 1 खऱब 20 अरब से अधिक य्वेन की पूंजी डाली है। 2004 में सिन्चयांग ने 2 करोड़ टन कच्चे तेल व 5 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया है, इस के अलावा, तेल व तेल रासायन उद्योग की बिक्री 40 अरब य्वेन से अधिक रही है। सिन्च्यांग स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष समाही थिलेवर ने हमारे संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि तेल व प्राकृतिक गैस प्रमुख उर्जा उद्योग सिन्च्यांग आर्थिक विकास का स्तंभ उद्योग बन गया है

तेल व प्राकृतिक गैस के विकास ने सिन्च्यांग आर्थिक की तेज निर्माण को प्रेरित किया है, सिन्च्यांग की वित्तीय आय मुख्य तौर से तेल व प्राकृतिक व कोयला उद्योग से प्राप्त की जाती है, तेल और प्राकृतिक गैस हमारे उद्योग के कुल मूल्य का 60 प्रतिशत बनता है।

उर्जा उद्योग के तेज विकास ने सिन्च्यांग की रोजगारी को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय मशीनरी, वास्तुनिर्माण व जल संरक्षण आदि उद्योगों के विकास को भी प्रोत्साहित किया है। अब रेल मार्ग और सड़क यातायात सिन्चयांग के पूरे क्षेत्र में बिछाई जा चुकी है। इन में बहुत से आधारभूत संस्थापन सिन्च्यांग के उर्जा विकास के उद्योगों दवारा डाली पूंजी से निर्मित किए गए हैं।

उर्जा विकास ने सिन्च्यांग के शहरीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है, बहुत से नवीन शहरों का निर्माण हुआ है। उत्तर सिन्चयांग का खालामायी शहर तेल के विकास के आधार पर निर्मित शहर है। पिछले 50 सालों के विकास से खालामायी शहर का तेल मैदान पश्चिम चीन का सबसे बड़ा तेल मैदान बन चुका है।

2004 में इस तेल मैदान का कच्चे तेल की उत्पादन मात्रा 1 करोड़ टन से अधिक रही। खालामायी शहर के उपमेयर चाओ उ सन ने हमारे संवाददाता से कहा कि खालामायी शहर रेगिस्तान में निर्माण किया गया शहर है, तेल उद्योग से इस शहर का विकास हुआ है। खालामायी शहर का विकास उसके तेल व रासायन व इस से संबंधित उद्योगों पर निर्भर है, हमारा सबसे बड़ा संसाधन तेल है। पिछले साल हमारा जी डी पी 29 अरब 60 करोड़ रहा था, इन में तेल व रासायन उद्योग का हिस्सा 86 प्रतिशत बनता है। हालांकि हमारा शहर का निर्माण रेगिस्तान मैदान में हुआ था, लेकिन आर्थिक के विकास ने शहर की सूरत को पूरी तरह बदल डाला है, यहां की हरियाली, पर्यावरण संरक्षण व शहरी निर्माण को भारी प्रगति हासिल हुई है।