• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Jul 24th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-08-25 18:15:59    
ल्हासा रेल स्टेशन की स्थापना हुई

cri

छिंगहाए प्रांत से तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक बिछायी गयी रेल लाइन परियोजना के गन्तव्य स्थल पर ल्हासा रेल स्टेशन का निर्माण 25 तारीख को सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

ल्हासा रेल स्टेशन पोताला महल से ज्यादा दूर नहीं है। यह स्टेशन समुद्र की सतह से 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह छिंगहाए-तिब्बत रेलमार्ग का अन्तिम पड़ाव है और पूरी रेल लाइन का सबसे बड़ा यात्री व माल परिवहन का जंक्शन भी। सूत्रों के अनुसार, ल्हासा के समुद्र की सतह से बहुत ऊंचे होने व वहां आक्सीजन की कमी होने की वस्तुस्थिति को देखते हुए ल्हासा स्टेशन में यात्रियों के लिए स्टेशन में लिफ्ट व मूविंग स्टेरलिफ्ट का इन्तजाम किया गया है।

छिंगहाए-तिब्बत रेलमार्ग की पूरी लम्बाई 1142 किलीमीटर है और उसके समुद्र की सतह से 4000 मीटर ऊंचे पठार पर स्थित भाग की लम्बाई कोई 960 किलोमीटर है। यह वर्तमान में दुनिया की समुद्र की सतह से सबसे ऊंची व सबसे लम्बी पठारीय रेललाइन है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040