|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खोंग छ्वान ने 18 तारीख को संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में कहा कि जापान यदि इतिहास के सवाल पर अपनी खुद की समस्या को सही नजर से नहीं देख सकता और उसे हल नहीं करता , तो पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में पड़ी बाधा नहीं दूर की जा सकेगी ।
श्री खोंगछ्वान ने जापानी विदेश मंत्री नोबुटाका के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इतिहास सवाल पर जापान यदि अपने खुध की समस्या को सही नजर से नहीं देख सकता और जापानी आक्रमणकारी युद्ध के शिकार देशों की जनता के प्रति विरोध का रूख अपनाएगा , तो जापान और उस के पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में पड़ी बाधा को दूर करना मुश्किल है , जो खुद जापान के लिए भी हितकारी नहीं है ।
रिपोर्ट के अनुसार जापानी विदेश मंत्री नोबुटाक ने हाल में कहा कि जापान और चीन व दक्षिण कोरिया को यासुकुनी मंदिर सवाल से ऊपर उठ कर एक दूसरे के भिन्न मत मानना चाहिए । जापान में सैन्यवाद की तारीफ करने वाली इतिहास पाठ्यपुस्तक का सवाल नहीं है ।
|