• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-08-13 17:34:30    
चीन सरकार ने श्रीलंका के विदेश मंत्री की हत्या की कड़ी निन्दा की

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएन ने 13 तारीख को कहा कि चीन सरकार श्रीलंका के विदेश मंत्री कादिरगमार की हत्या पर गहरी दुख व्यक्त करती है और इस आंतकी कार्रवाई की कड़ी निन्दा करती है।

श्री खुंग छुएन ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन श्री कादिरगमार के परिजनों के प्रति गहरा शोक और संवेदना प्रकट करता है। चीनी राज्य परिषद के कांसुलर थांग च्या श्वेन ने इस पर श्रीलंका के प्रधान मंत्री राजपाकसे को शोक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से श्रीलंका सरकार के राष्ट्रीय सुलह को बखूबी अंजाम देने , अर्थतंत्र के विकास की बहाली करने तथा देश की प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री कादिरगमार 12 तारीख की आधी रात राजधानी कोलम्बो में अपने निवास के नजदीक गोली से मारे गए थे, अस्पताल में पहुंचने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।