• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-07-14 16:20:14    
आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों में सफलता

cri

मध्य चीन का च्यांगसी प्रांत अपने कृषि उपजों से मशहूर है, वह चीन के 13 प्रमुख अनाज उत्पादन के मुख्य क्षेत्रों में से एक है। आज के इस कार्याक्रम में हम आप को इस प्रांत के आर्थिक विकास पर कुछ जानकारी देगें।

च्यांग सी प्रांत ने अपने आर्थिक ढांचे में जो सफलता हासिल की है वह आर्थिक तकनीक विकास क्षेत्र तथा उच्च व नवीन तकनीक के विकास क्षेत्र का निर्माण करने के कीर्तीमान से देखा जा सकता है , तब से च्यांग सी प्रांत का उद्योग व सेवा उद्योग उस के आर्थिक का एक प्रमुख अंग बन गया , उपर से देश विदेश के निवेशकों को उदार नीतियां प्रदान करने के उपयों से उसने देशी विदेशी पूंजी आकर्षित कर अपने आर्थिक के विकास को भारी प्रेरणा भी दी है ।

राजधानी नानछांग शहर च्यांग सी प्रांत का राष्ट्रीय स्तरीय विकास क्षेत्र है। इस शहर के 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में आधुनिक इमारतें कतारों में खड़ी हैं, सड़क चौड़े हैं यातायात सुगम है, कर व वित्तीय आदि सेवा संस्थाओं की व्यवस्था पूर्ण हैं। औद्योगिक विकास क्षेत्र की प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष चांग श्याओ कांग ने हमारे संवाददाता को बताया कि वर्तमान नानछांग विकास क्षेत्र में करीब 800 देश विदेश के कारोबार एकत्रित हैं, इलैक्ट्रोनिक सूचना, प्रायोगात्मक सोफ्टवेयर, जैविक चिकित्सा आदि प्रमुख नवीन उद्योगों का विकास हुआ है, वर्ष 2004 में पूरे विकास क्षेत्र की कुल औद्योगिक उत्पादन मूल्य 13 अरब य्वेन रही थी।

विकास क्षेत्र ने यहां के सभी कारोबारों को उंची गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान की हैं, श्री चांग ने आगे कहा जब भी कोई परियोजना संपन्न हो जाती है तो हम इस परियोजना की देख रेख व सेवा के लिये एक प्रभारी नियुक्त करते हैं । हर महीने हम प्राथमिक परियोजनाओं व उद्योगों के साथ समन्वय बैठक बुलाते हैं। हमने कारोबारों की सेवा से जुड़े सभी जटिल औपचारिकताओं को रदद कर दिया है, कारोबार इस पर बहुत खुश हैं।

अलबत्ता नानछांग च्यांग सी प्रांत के 100 औद्योगिक विकास क्षेत्रों में से एक है। विकास क्षेत्रों के हार्डवेयर व श्रेष्ठ सेवा तथा च्यांग सी प्रांत के निवेश पर्यावरण में किए गए सुधार की बदौलत से वर्ष 2004 में च्यांग सी प्रांत विदेशी पूंजी व अनुबन्ध में प्रयोग विदेशी पूजीं तथा विदेशी पूंजी के वास्तवविक प्रयोग की कुल रकम में, मध्य चीन के हे नान, आन हुए , शानसी , हूनान व हूपए आदि छै प्रांतो में सबसे आगे स्थान पर रहा है।

जानकारी के अनुसार, च्यांगसी प्रांत ने कुछ दिन पहले हांगकांग में विदेशी पूंजी को आयात करने के लिए एक विशेष प्रतिनिधि मंडल भेजा था, इन परियोजनाओं में च्यांग सी प्रांत के आधारभूत संस्थापनाओं के निर्माण, विज्ञान तकनालाजी, शिक्षा, संस्कृति व स्वास्थय जैसे मुददे शामिल हैं, च्यांग सी प्रांत के उप गवर्नर उ सिन शुंग ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए कहा कि 67 परियोजनाओं का संपन्न होने से 1 अरब 10 करोड़ अमरीकी डालर विदेशी पूंजी के आयात करने की उम्मीद रखी जा सकती है हमने 67 परियोनाओं का सावधानी से बंटवारा किया है, हर एक परियोजना के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति नियुक्त किया है, जो अपने अपने परियोजनाओं को पूरी कोशिशों से विदेशी निवेशकों के साथ सहयोग करने वगैरह क्षेत्रों में अपना मन लगा सकते हैं, जो विदेशी निवेशकों को चीनी उद्योगों के प्रति विश्वास को बढ़ाने व प्रांतीय जनता के लाभ को सुनिश्चत करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040