• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-07-12 18:26:55    
चीन जापान के थाएवान मछुआ विवाद के बहाने एक चीन के सिद्धांत के उल्लंघन की कार्रवाई का कड़ा विरोध करता

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 12 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन जापान के थाएवान मछुआ विवाद के बहाने एक चीन के सिद्धांत का उल्लंघन करने की किसी भी तरह की कार्रवाई का कड़ा विरोध करता है।

इधर के दिनों में जापान और चीन के थाएवान क्षेत्र के बीच मछुआगिरी पर विवाद उभरे हैं, जापान और थाएवान प्रशासन इस मुद्दे पर वार्ता करने की चेष्टा कर रहे हैं। चीन ने इस पर बार-बार विरोध जाहिर कर कहा है कि यह कार्रवाई एक चीन के सिद्धांत का उल्लंघन करती है और चीन और जापान के बीच मछुआगिरी पर संपन्न समझौते में निर्धारित विषयों से मेल नहीं खाती है।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने बलपूर्वक कहा कि चीन और जापान आपस में मछुआगिरी समझौता संपन्न कर चुके हैं। थाएवान चीन का एक भाग है, संबंधित समुद्री क्षेत्र में मछुआगिरी का समझौते में उचित इन्तजाम किया जा चुका है। जापान को समझौते में निर्धारित मुद्दों के आधार पर काम करना चाहिए।