• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-06-28 17:48:19    
जापान द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियारों के सवाल का चीन के धीमी गति से निपटारा करने की जापानी दलीलों का खंडन

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 28 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जापान द्वारा छोड़े गए रासायनिक हथियारों के सवाल का चीन के धीमी गति से निपटारा करने की जापानी दलीलों का खंडन किया।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि चीन ने जापान के आगे यह मामला रखा है और जापान से इसकी सफाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जापान द्वारा छोड़े गये रासायनिक हथियार जापानी सैन्यवादियों के चीन पर किए आक्रमण के दौरान किये गये घोर अपराध का भाग हैं। इनसे अब तक चीन के नागरिकों के जीवन व संपत्ति व पर्यावरण को गंभीर खतरा बना हुआ है। इस बार क्वांगचओ में जापान द्वारा छोड़े गये रासायनिक हथियारों से लोगों को क्षति पहुंचने की घटना ने फिर एक बार इस तथ्य का पक्का सबूत पेश किया है। जापान को रासायनिक शस्त्र पाबंदी संधि आदि दस्तावेजों के मुताबिक ऐसे रासायनिक शस्त्रों का विनाश करने का ठोस कदम उठाना चाहिए ।