• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-06-20 17:34:31    
शहर  पीन कोड  सब से ऊंची इमारत

cri

आज के इस कार्यक्रम में हम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुननी लाल कैवर्त,बलीदपुर मऊ, उत्तरप्रदेश के डाक्टर एस ए फारूकी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल मासूम और कोआथ, बिहार के सुनील केशरी, डी डी साहिबा, सीताराम केशरी के पत्र शामिल कर रहे हैं।

अब लें बलीदपुर मऊ, उत्तर प्रदेश के डाक्टर एस ए फारूकी का पत्र। उन्होंने अपने पत्र में पूछा है कि चीन में कुल कितने महानगर हैं। तथा कितने छोटे नगर।

आइए अब हम आप के प्रश्न का जवाब देने का प्रयास करते हैं। वर्ष 2003 के अंत तक, चीन में कुल 660 शहर थे। इन में 4 केन्द्रशासित शहर शामिल थे। इनमें 40 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 8, 20 से 40 लाख की जनसंख्या वाले 17, 10 से 20 लाख की जनसंख्या वाले 141, 5 से 10 लाख की जनसंख्या वाले 279, 2 से 5 लाख की जनसंख्या वाले 180 और 2 लाख से कम जनसंख्या वाले 37 शहर थे। चीन में जिलों की कुल संख्या 1642 है और नगरों व कस्बों की कुल संख्या करीब 40 हजार। इस के अतिरिक्त चीन में जिलों या टाउनशिपों की संख्या 38290 है।

  बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल मासूम ने चीन की डाक सेवा के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि चीन की डाक व्यवस्था में पिन कोड की जानकारी देने का कष्ट करें, जैसे पेइचिंग का एक पिन कोड 100040 है। इस में अलग-अलग अंकों का क्या अर्थ है।

चुन्नी लाल मासूम भाई, चीन के हर प्रशासनिक क्षेत्र का अपना -अपना पिन कोड है। जैसे कि राजधानी पेइचिंग का पिन कोड 100000 है। पेइचिंग के अनेक जिलों के डाकघरों को अलग-अलग पिन कोड दिये गये हैं। इस के अलावा खास इकाइयों को भी खास पिन कोड मिले हैं। सी आर आई राजधानी के शीचिंगशान क्षेत्र में स्थित है, यहां के डाक घर का पिन कोड 100039 है, पर सी आर आई को एक खास पिन कोड 100040 मिला है।

चीन के केन्द्रशासित शहर शांहाई का पिन कोड 200000 है, थ्येनचिन का पिन कोड 300000 है और छुंगछींग का पिन कोड 400000 है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा का पिन कोड 850000 है।

अंत में कोआथ, बिहार के सुनील केशरी, डी डी साहिबा, सीताराम केशरी का पत्र देखें। उन्होंने अपने पत्र में पूछा है कि चीन में सब से ऊंची इमारत कहां स्थित है तथा इस इमारत का नाम क्या है। अच्छा, अब इस सिलसिले में जानकारी हासिल करें।

चीन की सब से ऊंची इमारत पूर्वी चीन के शांहाई शहर में स्थित है। इस इमारत का निर्माण 28 अक्टूबर, 1998 को पूरा हुआ। इस इमारत का नाम है चिनमाओ टावर।

शांहाई शहर के केंद्र में ह्वांगफू नदी के तट पर बैंकिंग व व्यापार केन्द्र है। चिनमाओ टावर इसी केन्द्र में स्थित है। इस इमारत की स्वामी शांहाई व्यापार केन्द्र कंपनी है। इस इमारत के निर्माण पर कंपनी ने कुल 56 करोड़ अमेरिकी डालर का खर्च किया। इमारत में कुल 87 मंजिलें हैं और तीन भूमिगत मंजिलें। इमारत 23611 वर्ग मीटर जमीन पर फैली है और इसका कुल क्षेत्रफल 2 लाख 90 हजार वर्ग मीटर है। इस की ऊंचाई 420.5 मीटर है जो वर्तमान में चीन में सब से ऊंची है और विश्व में मलयेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के युगल टावर और अमेरिका के चिकागो के ज्येरसी टावर के बाद यह तीसरे स्थान पर आती है।

टावर के पहले तल से 51 वीं मंजिल के बीच कार्यालय हैं जिन में दस हजार से अधिक व्यक्ति काम करते हैं। 52 वीं से 86 वीं मंजिलों के बीच एक पांच सितारा होटल है। होटल में कुल 555 कमरे और अनेक रेस्तरां हैं। 87 वीं मंजिल से एक हजार पर्यटक शांहाई शहर के सुन्दर दृश्य का विहंगावलोकन कर सकते हैं। टावर की लिफ़्ट यात्रियों को नीचे से पर्यटन मंजिल पर लाने में 45 सेकेंड लेती है।

टावर के अतिरिक्त अंग में बैंकिंग, व्यापार, सेवा, मनोरंजन और क्रीड़ा स्थल हैं।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040