दक्षिण-पश्चिमी चीन में चिंगहै-तिब्बत रेलमार्ग पर थांगकुला नामक रेल स्टेशन का निर्माण 20 तारीख को शुरू हुआ। यह रेल स्टेशन विश्व में सबसे ऊंचा होगा।
खबर है कि इस रेल स्टेशन की ऊंचाई समुद्र की सतह से 5068 मीटर है। इस स्टेशन में मुसाफिर व माल सेवा उपलब्ध रहेगी। वर्ष के अंत से पहले इस का निर्माण पूरा हो जाएगा।
|