• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-06-20 10:52:09    
क्वांगसी प्रदेश अपनी भौगोलिक श्रेष्ठता का लाभ उठाकर आर्थिक विकास को तेज गति दे रहा है

cri

दक्षिण पश्चिम चीन का क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश चीन का एक मात्र दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की भूमि व समुद्र से जुड़ा क्षेत्र है। इधर के सालों में क्वांगसी स्वायत्त प्रदेश ने अपनी श्रेष्ठता का उपयोग कर निरंतर वैदेशिक व्यापार के पैमाने का विस्तार किया है और प्रदेश में निवेश पर्यवारण में उल्लेखनीय सुधार लाकर आर्थिक विकास को भारी प्रेरित शक्ति प्रदान की है।

क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के पूर्व में चीन का विकसित आर्थिक क्षेत्र यानी दक्षिण पूर्वी समुद्र तटीय क्षेत्र है और दक्षिण पश्चिम में उसके वियतनाम के साथ कई हजार किलोमीटर भू स्थल सीमा रेखा है, कहा जाए उसकी क्षेत्रीय श्रेष्ठता बहुत ही संतोषजनक है। क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के उपाध्यक्ष को सू खुन ने हमारे संवाददाता को बताया कि क्वांगसी का विशेष भौगोलिक स्थान वैदेशिक आर्थिक सहयोग के विकास के लिए बहुत ही हितकरी है। उन्होने कहा क्वांगसी की अपनी उल्लेखनीय क्षेत्रीय व भौगोलिक श्रेष्ठता है, उसे दक्षिण पूर्व एशिया को चीन के साथ जोड़ने वाला एक मंच की भूमिका अदा करनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान क्वांगसी प्रदेश में कुल 12 सीमांत चुंगी चौकियां और 21 बन्दगाह हैं। चीन से गुजर कर वियतनाम से दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों तक जाने वाले तीन मुख्य सड़कों में से दो क्वांगसी प्रदेश की सीमा में हैं। क्वांगसी प्रदेश का रेल मार्ग वियतनाम रेल लाइन से जुड़ा हुआ है और वहां से सीधे वियतनाम की राजधानी होनए तक सफर किया जा सकता है। समुद्री पहलु में क्वांगसी प्रदेश आसियान देशों का सबसे नजदीक बन्दरगाह है, विमान परिवहन में क्वागंसी प्रदेश का नाननिंग और कुए लिंग शहरों से आसियान देशों के कई शहरों के बीच वायु मार्ग खोले जा चुके हैं।

तुंगसिंग शहर क्वांगसी का सीमांत शहरों में से एक है, इस शहर का वियतनाम के मांगच्ये शहर के बीच केवल पए लुन नदी का फासला है। हर सुबह पौं फटने से पहले ही कई सौ तुंगसिंग नागरिक सीमा चौकी से सीमापार जाने के इन्तेजार करते लाइनों में खड़े नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार, तुंगसिंगवासियों ने वर्तमान वियतनाम के मांगच्ये शहर में अपनी अपनी दुकाने खोली हैं, वह रोजाना बे सब्री से इन्तेजार में रहते हैं और चाहते हैं जल्द से जल्द सीमा चौकी पार कर अपनी दुकाने खोली जा सके। वियतनाम के मांगच्ये शहर में पांच साल पहले अपनी दुकान खोलने वाले तुंगसिंग शहर के निवासी ल्याओ सिन ने हमे बताया हम हर रोज यहां इन्तेजार करते हैं, सुबह आठ बजे सीमा चौकी खोली जाती है, हम आम तौर पर सुबह छै बजे यहां लाइन में खड़े होने आ जाते हैं।

श्री ल्याओ सिन की तरह तुंगसिंग शहर के वियतनाम के मांगच्ये शहर में अपना धन्धा चलाने वाले कोई एक हजार लोग हैं, साथ ही मांगच्ये शहर से क्वांगसी प्रदेश के तुंगशिन शहर में अपना धन्धा चलाने वाले वियतनाम नागरिकों की संख्या भी कम नहीं हैं। पए लुन नदी के दोनों किनारे के चीनी और वियतनामी व्यापारियां आजादी से एक दूसरे के शहर में आते जाते हैं। वर्तमान तुंगसिन सीमा चौकी चीन की मुख्य भूमि की सीमा चौकीयों में से एक महत्वपूर्ण चौकी है, सीमा से आर पार लोगों की संख्या पूरे चीन में तीसरे स्थान में गिनी जाती है, कहा जाता है कि गत वर्ष यहां की आयात निर्यात रकम 2 अरब य्वेन से अधिक रही।

तुंगसिन शहर क्वांगसी प्रदेश के सीमा व्यापारिक शहर के विकास की एक झलक है । वर्तमान क्वांगसी प्रदेश से दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं में मुख्य तौर से वस्त्र, घरेलु इलैक्ट्रोनिक यंत्र व मशीनरी साज सामान आदि हैं जबकि आशियान विभिन्न देशों से भारी मात्रा में कृषि उपजों और औद्योगिक कच्चे मालों का आयात होता है। 2004 में क्वांगसी और आशियान के विभिन्न देशों के बीच की व्यापारिक रकम 1 अरब से अधिक रही, जो पूरे क्वांगसी प्रदेश के कुल व्यापारिक रकम का 25 प्रतिशत बनता है।

यातायात व परिवहन हमेशा से क्वांसी प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रही है। आंकडो के अनुसार, क्वांगसी प्रदेश ने केवल गत वर्ष करीब 13 अरब य्वेन धनराशि सड़क निर्माण में डाली थी। इस की चर्चा करते हुए क्वांसी प्रदेश के उपाध्यक्ष को सू खुन ने हमारे संवाददाता को बताया फिलहाल हम खुलेपन के दायरे का तेजी से विस्तार कर रहे हैं, विशेषकर क्वांगसी प्रदेश के यातायात व परिवहन संसथापनों के निर्माण पर और कहीं अधिक बल दिया जा रहा है। ताकि क्वांगसी प्रदेश को चीन का दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से जोड़े जाने वाला सबसे सुविधाजनक, सबसे बेरोकटोक व सबसे सुरक्षित व तेज रफतार वाला मार्ग का निर्माण किया जा सके और इस के सहारे प्रदेश के आर्थिक विकास को प्रेरित करने में मदद मिल सके।

क्वांगसी प्रदेश की सान स काउंटी इस परिवहन परियोजना में सबसे बढ़िया लाभ प्राप्त करने वाला एक क्षेत्र है। परिवहन में बाधा होने के कारण 2002 से पहले यहां एक भी निवेश कार्यक्रम नहीं था। 2003 में सान स काउंटी ने अपने वहां के परिवहन का सुधार शुरू किया, विभिन्न जगहों के व्यापारी एक एक करने इस जगह में निवेश करने आने लगे। मौजूदा क्वांगसी थाएलुंग विद्युत निवेश लिमेटड कम्पनी के बोर्ड मेनेजर लू हान सिन पूर्वी चीन के चे च्यांग प्रांत के वन चओ शहर से यहां निवेश करने आने वालों में से एक निवेशक हैं। उन्होने 2003 में 8 करोड़ य्वेन पूंजी का निवेश कर सान स काउंटी में एक बिजली घर की स्थापना की थी। उन्होने हमारे संवाददाता को बताया मुझे यहां के संसाधन और पूंजी निवेश पर्यावरण पर भारी संतोष है। सान स काउंटी का निवेश पर्यावरण बहुत ही अच्छा है, भविष्य भी उज्जवल है, प्रदेश की राजधानी नान लिंग से यहां तक केवल 40 मिनट का ही फासला है, यह सचमुच काफी नजदीक है।

इधर के सालों में क्वांगसी प्रदेश की अपनी श्रेष्ठता ने प्रदेश को व्यापारिक विकास के बहुमत अवसर प्रदान किए हैं , इस के साथ वहां के पर्यटन, सेवा उद्योग आदि पहलुओं के विकास को भी प्रेरणा मिली है। वर्तमान क्वांगसी प्रदेश अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए ही नहीं विशेषकर दक्षिण पूर्वी एशिया के पर्यटकों का महत्वपूर्ण स्थान बन गया है, आंकड़ो के अनुसार, 2004 में क्वांगसी प्रदेश ने विदेशों से 11 लाख 50 हजार पर्यटकों को आकर्षित किया था और 30 करोड़ य्वेन की आमदनी कमाई थी। इस के अलावा, क्वांगसी प्रदेश चीन के पर्यटकों के दक्षिण पूर्वी एशिया में सैर सपाट करने का मुख्य मार्ग भी बन गया है, हर साल औसत 5 लाख चीनी पर्यटक क्वांगसी प्रदेश की सीमा चौकी से विदेशों में पर्यटन करने जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, क्वांगसी प्रदेश ने अपनी आर्थिक विकास के लिए संबंधित कारगर कदम उठाए हैं। क्वांगसी प्रदेश अकसर मुफ्त में भाषा प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन कर क्वांगसी निवासियों को आशियान विभिन्न देशों की भाषाओं को सीखने में मदद देती है। नवम्बर 2004 में पहला चीन-आशियान मेला क्वांगसी प्रदेश के नान निंग में आयोजित हुआ था और वह चिरस्थायी रूप से नान निंग में बस गया है, इस से क्वांगसी प्रदेश को दुनिया में अपनी खूबसूरत छवि निखारने का सुअवसर हासिल हुआ है।