2005 की चीन की चुमलांमा पर्वत चोटी की सर्वेक्षण गतिविधि विश्व के इस सब से ऊंची चोटी की पिछली सभी सर्वेक्षण गतिविधियों की तुलना में नमूनों को एकत्र करने व सटीक पैमाने के लिहाज से सबसे बड़ी मानी जा रही है और एक भारी सफलता बतायी गई है।
इस बार की चुमलांमा चोटी की सर्वेक्षण गतिविधि 10 मार्च को शुरू हुई थी। इसमें कुल 50 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सर्वेक्षण दल पहली बार 7200 मीटर की उंचाई पर पहुंचा और वहां उसने एक हजार से ज्यादा नमूने एकत्र किए।
|