• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-06-06 10:36:01    
मकान के चुनाव पर पेइचिंगवासियों के विचार

cri

आजकल पेइचिंगवासियों के लिए भूमिगत रेल पर सवार हो कर दफ्तर जाना बहुत सामान्य सी बात है। शहर के उपनगरों से काम के लिए शहर आने वाले नागरिकों के लिए भूमिगत रेल सब से अच्छा विकल्प है। पेइचिंग के उत्तरी उपनगर में रहने वाले श्री चिन च्वन ने बताया, भूमिगत रेल से दफ्तर जाना बहुत सुविधाजनक है और तेज भी।

श्री चिन उत्तरी पेइचिंग के ह्वेई लुंग क्वेन क्षेत्र में रहते हैं, जबकि उन का दफ्तर चीन की सिलिकोन घाटी कहलाने वाले चुंग क्वेन छ्वन क्षेत्र में है। दोनों जगहों के बीच लगभग 20 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन, उन्हें इसमें कोई असुविधा नहीं मालूम देती। वे पेइचिंग में दिन ब दिन पूर्ण होती यातायात व्यवस्था का लाभ पा रहे हैं। वास्तव में पेइचिंग में यातायात व्यवस्था के निरंतर पूर्ण होने और निजी कारों के प्रचलन के साथ श्री चिन जैसे उपनगर में रहने वालों की संख्या बढ़ रही है। पेइचिंग के अधिक से अधिक नागरिक उपनगर में मकान खरीद रहे हैं।

हाल में हमारी संवाददाता को पेइचिंग में आयोजित एक अचल संपत्ति प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा अचल संपत्ति परियोजनाओं के आधे के पेइचिंग के उपनगर में स्थित होने की बात पता चली। श्री चांग एक कंपनी में काम करते हैं। वे उपनगर में एक फ्लैट खरीदना चाहते हैं। उन्होंने हमारी संवाददाता को बताया कि उन्होंने अच्छे दाम की वजह से ही उपनगर में रहने का निर्णय लिया। उन के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण यही है कि उपनगर में मकान सस्ते हैं, दूसरे वहां यातायात भी सुविधाजनक है और हवा की गुणवत्ता अच्छी है। उपनगर में रहने से हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता। शहर में फ्लैट बहुत महंगे हैं।

कम पैसों में उपनगर में मकान खरीदना और रहने का अच्छा वातावरण और सुविधाजनक यातायात प्राप्त करना अनेक पेइचिंगवासियों के लिए इधर विकल्प बनता गया है। पहले उनकी विचारधारा यही थी कि उपनगर में फ्लैट होने पर शहर में एक पलंग होना ही चाहिए परअब यह परिवर्तित हो गयी है।

चीनी राष्ट्रीय भवन निर्माण केंद्र के डिजाइनर श्री ल्यू वेई तुंग ने पेइचिंग वासियों की विचारधारा में आये परिवर्तन की चर्चा में कहा , इधर के वर्षों में पेइचिंग शहर में अनेक रास्तों व रिंग रोडों का निर्माण किया गया है। अब पेइचिंग की भूमिगत रेल शहर के उपनगर तक फैल गई है, जिस से उपनगर का विकास हो रहा है। अनेक पेइचिंगवासियों को अब उपनगर के प्राकृतिक वातावरण में रहना पसंद है।

सर्वेक्षणों से पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत शहरी नागरिक उपनगर में रहने लगे हैं। इस प्रवृत्ति पर मकान डिजाइन करने वाली पेइचिंग शहर की डिजाइन कमेटी के प्रधान श्री छन च्ये च्वन का कहना है कि पुराने शहर की रक्षा और जनसंख्या को कम करने के लिए पेइचिंग की म्युनिसिपल सरकार ने भी आह्वान किया है कि नागरिक उपनगर में रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नागरिकों को और अच्छी सेवा प्रदान करेगी। उन के अनुसार, शहरों में घनी आबादी से यातायात और वातावरण की समस्याएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं। फिर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शहर की रक्षा का दबाव भी भारी हुआ है। इसलिए, शहरों के विकास के मद्देनजर सरकार नागरिकों को उपनगर में रहने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार उपनगरीय क्षेत्रों में यातायात, शिक्षा, खेल संस्थाओ, हरे मैदानों, शॉपिंग सेन्टर आदि का भी अच्छी तरह इंतजाम कर रही है।

इस के बावजूद कुछ पेइचिंगवासियों ने शहर में रहने का विकल्प अपनाया है। सुश्री क्वेन सू छ्येन पेइचिंगवासी हैं। पेइचिंग के पश्चिमी क्षेत्र की ल्यू ईंग नामक सड़क के एक पुराने मकान में वे कोई बीस वर्ष बिता चुकी हैं। उन का घर थ्ये एन मन चॉक से 10 किलोमीटर दूर और पेइचिंग के हो हाई पार्क के नजदीक है। यहां न केवल जीवन की पूर्ण सुविधा मौजूद है, बल्कि गहरा सांस्कृतिक माहौल भी उपलब्ध है और अपने पड़ोसियों के साथ भी वे मेलमिलाप रखती हैं। सुश्री क्वेन को यहां रहना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, पेइचिंग में इस तरह के घऱ में रहने के चलते मेरे अनेक अच्छे पड़ोसी हैं। हम लोग एक-दूसरे की इस तरह सहायता करते हैं, मानो एक ही परिवार के हों। यदि किसी परिवार में कोई रोगी हुआ, तो सभी पड़ोसी उसे बढ़चढ़ कर मदद देने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, हमारे छोटे समुदाय में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होती रहती हैं। फुरसत के समय लोग एक साथ बैठ कर गीत गाते हैं और यांग ग नृत्य करते हैं। हमें यहां रहना पसंद है। हम औऱ कहीं नहीं जाना चाहते।

सुश्री क्वेन की ही तरह, कुछ युवकों ने भी शहर में रहने का विकल्प चुना। 20 वर्षीय ल्यू फंग इन में से एक है। उन के अनुसार, मुझे शहर में रहना पसंद है। इसका कारण यह है कि शहर में रहने में बड़ी सुविधा है। यहां किन्डरगार्टन, प्राइमरी स्कूल जैसी सभी बुनियादी संरचनाएं उपलब्ध हैं। शिक्षा की गुणवत्ता भी शहर में अपेक्षाकृत ऊंची है। इसीलिए मैंने शहर में फ्लैट खरीदा।

वास्तव में पेइचिंगवासियों के जीवन स्तर के उन्नत होते जाने, शहर में यातायात व्यवस्था के पूर्ण होने के साथ अधिक से अधिक आम परिवारों में कारों के प्रवेश के साथ पेइचिंगवासी ,भले शहर में रहें या उपनगर में अपने जीवन को सुविधाजनक महसूस कर रहे हैं। वे स्वेच्छा से अपने रहने के स्थान चुन रहे हैं।