|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खोंग छ्वेन ने 17 तारीख को पेइचिंग में चार देशों के समूह द्वारा वितरित सुरक्षा परिषद के रुपांतरण संबंधी ढांचागत प्रस्ताव मसौदे पर संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में कहा कि विभिन्न पक्षों के बीच गंभीर मतभेद होने की स्थिति में प्रस्ताव मसौदे को जल्दबाजी से प्रस्तुत करने से केवल अन्तरविरोध को और तीव्र बनाया जा सकता है और संयुक्त राष्ट्र संघ की रुपांतरण प्रक्रिया को क्षति पहुंचायी जाती है ।
श्री खोंग छ्वेन ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रुपांतरण का समर्थन करता रहा है। जापान, भारत, जर्मनी और ब्राजिल चार देशों के समूह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव मसौदे का केन्द्रीय विषय अन्य बहुत से देशों के रुखों से बहुत दूर है।
श्री खोंग छ्वेन ने कहा कि चीन आशा करता है कि विभिन्न पक्ष संयुक्त राष्ट्र संघ तथा व्यापक सदस्य देशों के समग्र व दीर्घकालीन हितों से प्रस्थान होकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर की नियमों व भावना के अनुसार, व्यापक व गहन सलाह मश्विरे के जरिए समान सहमत्ति प्राप्त करेंगे।
|