|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएं ने 12 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन को आशा है कि इस साल के अंत में होने वाले पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आशियान मुख्य भूमिका निभाएगा ।
श्री खुंग ने बताया कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण घटना होगा। चीन को आशा है कि यह सम्मेलन इस क्षेत्र के देशों की पारस्परिक समझ व सहयोग को बढ़ाएगा।
प्रथम पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन इस साल के अंत में मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में आयोजित होगा।
|