• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-05-12 14:37:40    
शानशी प्रांत अपनी संसाधन श्रेष्ठता से तेज आर्थिक विकास करने पर संकल्पबद्ध

cri

वर्ष 2000 में चीन सरकार ने पश्चिमी चीन के विकास की रणनीति को अमल में लाना शुरू किया। इस अभियान का लाभ उठाकर पश्चिमी चीन के एक बड़े प्रांत शानसी ने अपने श्रेष्ठ कृषि, खनिज व वैज्ञानिक व तकनीकी संसाधनों का प्रचुर प्रयोग कर एक नया कीर्तिमान बनाया। आइये सुनते हैं इस संबंध में एक आलेख।

शानसी प्रांत चीन का एक बड़ा कृषि प्रधान प्रांत है। उसकी 48 लाख हैक्टर खेती योग्य भूमि पूरे चीन के कृषियोग्य क्षेत्र के 4 प्रतिशत के आसपास है। कृषि विकास को प्रेरित करने के लिए, प्रांतीय सरकार ने अनाज उत्पादन के साथ अलग-अलग स्थानों की प्राकृतिक स्थिति के अनुसार सेब, सब्जी और फूलों आदि कृषि उपजों के विशेष विकास की नीति बनायी। चीन सरकार ने 1998 में इस प्रांत में यांगलिंग नामक राष्ट्रीय स्तर के आदर्श कृषि क्षेत्र की स्थापना भी की। इस आदर्श कृषि क्षेत्र ने कृषि वैज्ञानिक अनुसंधान व उच्च व नवीन तकनीक पर आधारित कृषि उद्योगों की स्थापना को एक साथ जोड़ने की महारत से शानसी की कृषि के आधुनिकीरण में भारी सहायता प्रदान की।

सात सालों के निर्माण के बाद यांगलिंग का आदर्श कृषि क्षेत्र अब एक पिछड़े कृषि क्षेत्र से 1 अरब,10 करोड़ य्वेन के वार्षिक उत्पादन मूल्य वाले कृषि उद्योग क्षेत्र में बदल गया है और पशुपालन, जानवरों की प्रजनन तकनीक व बेहतरीन संकर बीजों के अनुसंधान व हरित कृषि उत्पादों के विकास का प्रमुख कृषि उत्पादन उद्यान बन गया है। यांगलिंग आदर्श कृषि क्षेत्र की प्रबंध समिति की उप निदेशक सुश्री छन च्वीन ने इस का जिक्र करते हुए कहा  हमारे कृषि क्षेत्र ने वैज्ञानिकों, कृषि उद्योग व किसानों का एक गठबन्धन स्थापित किया है। किसानों के कृषि उद्योग से बेहतरीन कीटाणुनाशक दवाएं व बढ़िया खाद व बीज के साथ कृषि वैज्ञानिकों की मदद पाने से कृषि उपजों में दुगनी वृद्धि देखने को मिली है।

सुश्री छन ने कहा कि यांगलिंग आदर्श कृषि क्षेत्र अपनी कृषि संबंधी वैज्ञानिक परामर्श कम्पनियों, विभिन्न पेशेवर कृषि सोसाइटियों और आर्थिक सहयोग संगठनों के माध्यम से किसानों को उनकी स्थिति के अनुरूप उत्पादन, बिक्री व तकनीक में सहायता प्रदान करता है। इस से क्षेत्र को न केवल नयी फसलें हासिल हुईं, कृषि उद्योगों को नये उत्पादों व तकनीकों के आविष्कार के परीक्षण के लिए एक विशाल स्थल भी प्राप्त हुआ।

एक जानकारी के अनुसार, यांगलिंग आदर्श कृषि क्षेत्र अपनी स्थापना के बाद से अब तक कृषि की कुल 600 व्यावहारिक तकनीकों की सिफारिश कर चुका है और वहां 30 लाख से अधिक किसान प्रशिक्षण पा चुके हैं। उसका वार्षिक आर्थिक लाभ 10 अरब य्वेन से अधिक रहा है। शानसी कोयले, प्राकृतिक गैस व कच्चे तेल का भंडारण में पूरे चीन में पहले नम्बर पर आता है। इस पर टिप्पणी करते हुए शानसी प्रांत के विकास व सुधार आयोग के निदेशक ली श्याओ तुंग ने बताया  शानसी में बहुत प्रचुर ऊर्जा संसाधन हैं। यहां कोयले के बड़े भंडार हैं। पर हमें सिर्फ कोयला बेचने पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, इसके जरिए लोगों की आमदनी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040